
Deoghar: शुक्रवार को जिले के 45 वें उपायुक्त के रूप में आइएएस विशाल सागर ने निवर्तमान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से पदभार लिया. इस दौरान उपायुक्त विशाल सागर ने कहा कि वर्तमान में राजकीय श्रावणी मेला 2023 का संचालन बेहतर तरीके से होता रहे यह राज्य सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शुमार हैं. दूसरी ओर देवघर जिला की अंतराष्ट्रीय छवि को और भी बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता होगी. साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरा उद्देश्य होगा. बता दें कि उपायुक्त विशाल सागर पूर्व में देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चूके हैं और उन्हें श्रावणी मेला के सफल संचालन का अनुभव है. देवघर के पूर्व उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का कार्यकाल कई माएने में यादगार रहा. श्री भजंत्री का स्थानांतरण पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर हुआ है और उन्होंने वहां पदभार संभाल लिया है.





