Education & CareerJharkhandLead News

उर्दू शिक्षकों को ईद के पहले वेतन भुगतान का रास्ता साफ

राज्य सरकार की ओर से 21.31करोड़ रुपए आवंटित

Ranchi : झारखंड सरकार के प्राथमिक स्कूलों में सेवारत उर्दू शिक्षकों को ईद से पहले वेतन की राशि का भुगतान हो जाने की संभावना है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत उर्दू शिक्षकों के वेतन मद में 21,31,87,300 रुपए विभिन्न जिलों को आवंटित कर दिया है. इससे उर्दू शिक्षकों के बकाए वेतन भुगतान का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

इसे भी पढ़ेःकश्मीर में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगे, ईद की खरीदारी में लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप

गौरतलब है कि इस संबंध में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से मुख्यमंत्री को अनुरोध किया गया था. संघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौबे, महासचिव राममूर्ति ठाकुर और प्रवक्ता नसीम अहमद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा प्राथमिक शिक्षा निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह के प्रति उर्दू शिक्षकों का वेतन जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़ेःICMR के डायरेक्टर बोले, जिन जिलों में संक्रमण 10% से अधिक वहां 6 से 8 सप्ताह लॉकडाउन जरूरी

संघ की ओर से कहा गया कि सभी जिलों के शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को वेतन भुगतान की दिशा में अविलंब कार्यवाही शुरू कर देनी चाहिए, ताकि ईद के पूर्व उर्दू शिक्षकों के बकाया वेतन राशि का भुगतान संभव हो सके और उनके खाते में राशि जमा हो जाए.

इसे भी पढ़ेःGood News : 14 मई को 9 करोड़ किसानों को मिलेंगे पीएम किसान योजना के 19,000 करोड़

Related Articles

Back to top button