
Patna: राजधानी के गर्दनीबाग मैदान में चल रहे सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में दूसरे की जगह दौड़ लगानेवाला मुन्ना भाई लगातार गिरफ्तार हो रहे हैं. इसी कड़ी में सिपाही भर्ती दत्ता परीक्षा देने आए अभ्यर्थीयो को बायोमेट्रिक जांच के दौरान मंगलवार को पकड़ा गया है. फर्जीवाड़ा के आरोप में आयोग के अधिकारियों ने 12 लोगों को गर्दनीबाग पुलिस के हवाले कर दिया है. गर्दनीबाग थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पकड़ में आये अभ्यर्थियों ने स्कॉलर से रिटेन परीक्षा में पास किया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : चाकुलिया में रामनवमी को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद, असामाजिक तत्वों पर रहेगी खास नजर
वही शारीरिक दक्षता परीक्षा में खुद मंगलवार को गर्दनीबाग मैदान में चल रहे सिपाही दक्षता परीक्षा के शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए, जहां आयोग की अधिकारियों ने बायोमेट्रिक जांच में पकड़ में आये सभी 12 अभ्यर्थियों के चेहरे और उंगलियों के निशान नही मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया है. फिलहाल पुलिस सभी मुन्नाभाई को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है.
सिपाही भर्ती में दूसरे की जगह दौड़ लगानेवाले पर यह कार्रवाई पहली बार नहीं की गई है. बताया गया कि अब तक 100 से ज्यादा ऐसे फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जा चुके हैं. बताया गया कि भर्ती के दौरान ऐसे मुन्नाभाई को लेकर कड़ी निगरानी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : करौली हिंसा के बीच हीरो बना कॉन्स्टेबल, आग की लपटों के बीच मासूम को यूं बचाया




