BiharCorona_UpdatesNEWS

बिहार में तेजी से कोरोना को मात दे रहे मरीज, अब सिर्फ 263 बचे

Patna: बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं. कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट भी अब काफी तेजी से बढ़ रहा है.बिहार से कोरोना वायरस के 47 नए संक्रमित मिले हैं. जबकि संक्रमित 53 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. प्रदेश में अब तक कुल 725416 मामले सामने आए जिनमें से 715503 स्वस्थ हो गए हैं. इनमें से 9649 मरीजों की मौत भी हुई.

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : जानें स्वतंत्रता दिवस पर क्या होगा राजधानी का ट्रैफिक प्लान, कहां है नो एंट्री

बिहार सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट 98.63 प्रतिशत है और कुल सक्रिय मरीजों की संख्या शुक्रवार शाम तक महज 263 ही रह गई है. फिलहाल सबसे अधिक संक्रमित मरीज पटना में हैं जहां इनकी संख्या 38 है. दूसरे स्थान पर दरभंगा है जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 27 है, जबकि तीसरे स्थान पर समस्तीपुर है जहां कोरोना मरीजों की संख्या फिलहाल 21 है. लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट को देखते हुए सरकार ने अनलॉक 5 के तहत कई रियायत भी दी है. हालांकि कोरोना गाइडलाइंस के लिए जारी सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र में कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट मचा रहा तांडव, अब तक 5 की मौत

Related Articles

Back to top button