Court NewsJharkhandRanchi

टीवीएस स्कूल व छात्रावास की दयनीय हालत पर HC ने लिया स्वतः संज्ञान

Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट ने राजधानी रांची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सलेंस अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला स्कूल व उसके छात्रावास की दयनीय स्थिति पर स्वत: संज्ञान लेते हुए उसे जनहित याचिका में बदला है. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस चरलोक सिंह चाैहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने रांची के स्थानीय समाचार पत्र में छपी खबर के आधार पर इस मामले को गंभीरता से लिया। खंडपीठ ने मामले में राज्य सरकार को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. मामले में बताया गया है कि स्कूल भवन के जीरर्णोद्धार तथा छात्रावास की स्थिति बद से बदतर हो गयी है, स्कूल भवन के जीर्णोद्धार की संचिका फंसी हुई है. वहीं छात्रावास की स्थिति काफी खराब हो गयी है. 100 बच्चे खस्ताहाल इमारत में रहकर रोज खतरे का सामना कर रहे हैं. छात्रावास की दीवारों से लगातार पानी रिसता रहता है. नमी और गंदगी के कारण दीवारें बदरंग हो चुकी हैं. कई कमरों की छत डैमेज हो चुकी है और जगह-जगह से प्लास्टर झड़ रहा है. यहां पढ़ने वाले बच्चों को छत गिरने का डर सताता रहता है.
हाइकोर्ट की खंडपीठ ने एक दूसरे मामले में भी स्वत: संज्ञान लिया है. खंडपीठ ने मीडिया में छपी एंबुलेंस नहीं मिली, तो बीमार पत्नी को कंधे पर उठा कर पैदल निकल गया सबर से संबंधित खबर को गंभीरता से लिया. पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य सेवा खुद बीमार है. धालभूम सीएचसी में बीमार सबर महिला को एंबुलेंस नहीं मिली, तो उसके पति ने कंधे पर उठा कर पैदल ही चल पड़ा. बीमार महिला को डॉक्टर ने एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया था.

Related Articles

Back to top button