
NewDelhi : नागरिकता कानून को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया. दिल्ली और अलीगढ़ में भारी हिंसा होने की खबर मिली है. जान लें कि दिल्ली के जाफराबाद में लोगों का एक समूह नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में धरने पर बैठ गया. इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी सामने आ गये. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गयी. फायरिंग भी हुई. इस कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. बाबरपुर रोड़ में घरों पर तोड़फोड़ की गयी है.
गोलियां चलाई जा रही है. साथ ही CAA को लेकर रविवार को यूपी के अलीगढ़ में माहौल तनावपूर्ण हो गया. CAA समर्थकों ने कई स्थानों पर CAA के समर्थन के पोस्टर लगाये, वहीं CAA विरोधियों ने भी प्रदर्शन किया. इससे टकराव की स्थिति बन गयी.
Delhi: Stone pelting between two groups in Maujpur area, tear gas shells fired by Police. https://t.co/Pqm7REZMGW pic.twitter.com/yJYHsUbuwk
— ANI (@ANI) February 23, 2020
जाफराबाद से शुरू हुई हिंसा दिल्ली के कई इलाकों में फैल गयी
खबरों के अनुसार जाफराबाद से शुरू हुई हिंसा दिल्ली के कई इलाकों में फैल गयी है. यहां जाफराबाद- सीलमपुर रास्ता बंद है. वहीं शाहीनबाद से कालिंदकुंज और सरिता विहार वाला पहले ही जाम है. आज वजीराबाग से चांदबाग जाने वाले रास्ते पर भी महिलाएं धरने पर बैठ गयी. मौजपुर से जाफराबाद जाने वाला रास्ता बंद है. अलीगढ़ में कोतवाली शहर के बाहर धरना दे रहीं महिलाओं को हटाने के प्रयास के दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. हालात काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. आंसू गैस के भी गोले छोड़े गये. इस बीच हुई फायरिंग में एक युवक घायल हुआ है.
पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले भी दागे
Aligarh DM: Some women students from Aligarh Muslim University (AMU) are behind this,we are trying to identify them. We are ascertaining the damage caused by rioters&it will be recovered from them. Situation is under control now. https://t.co/9LYKZnXRr9
— ANI UP (@ANINewsUP) February 23, 2020
पथराव में पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए हैं. इसके बाद आसपास के कई बाजार बंद हो गये. पुलिस ने कोतवाली के बाहर से सभी को हटा दिया है.पुलिस ने हमलावरों को वहां से हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले भी दागे. फिलहाल अलीगढ़ में अगले 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा बाधित कर दी गयी है.
इस बारे में अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया था. पुलिस प्रशासन सड़क को खुलवाने की कोशिश कर रही थी. तभी कुछ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की छात्राओं ने उन्हें आक्रोशित किया. जिसके बाद लोगों ने पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी.
दोनों तरफ से पत्थरबाजी और नारेबाजी शुरू हो गयी
मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो के पास सबसे ज्यादा पत्थरबाजी हो रही है. भीम आर्मी के भारत बंद आह्वान के चलते देहलीगेट और ऊपरकोट थाना क्षेत्र के मुस्लिम इलाकों के सभी बाजार सुबह से ही बंद थे. खैर बाईपास पर नादा पुल के पास भीम आर्मी से जुड़े महिलाओं और पुरुषों के एक गुट ने जाम लगा दिया. देहलीगेट और ऊपरकोट इलाके में जुलूस भी निकाला गया. इधर, CAA के समर्थन में अचाल ताल पर बैनर पोस्टर लगा दिये गये.
कपिल मिश्रा ने दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेंटम दिया
दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम – जाफराबाद और चांद बाग की सड़कें खाली करवाइए इसके बाद हमें मत समझाइयेगा , हम आपकी भी नहीं सुनेंगे, सिर्फ तीन दिन@DelhiPolice pic.twitter.com/9ozTazMZew
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) February 23, 2020
खटीकान चौराहे पर दोनों गुटों के लोग नारेबाजी करते हुए आमने सामने आ गये. दोपहर करीब दो बजे प्रदर्शन करने जा कुछ युवकों ने तुर्कमान गेट पर प्राचीन नवदुर्गा पथवारी मंदिर पर पथराव कर दिया. भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेंटम दिया है. कपिल मिश्रा का कहना है, दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम. जाफराबाद और चांद बाग की सड़कें खाली करवाइए इसके बाद हमें मत समझाइयेगा , हम आपकी भी नहीं सुनेंगे, सिर्फ तीन दिन.

मौजपुर में कुछ लोग नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उन पर CAA का विरोध करने वालों ने हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार जब ये लोग CAA के समर्थन में धरना दे रहे थे, तब घरों से उन पर पत्थर बरसाये गये और कांच की बोलतें फेंकी गयी . इसके बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गये कई घरों में तोड़फोड़ की गयी.
धार्मिक नारों के साथ लोगों ने एक दूसरे पर हमला किया. यहां पुलिस बल कम होने के कारण प्रदर्शकारियों को मनमानी करने का मौका मिल गया. CAA के समर्थकों का कहना है कि न अदालत न सरकार, हम सड़क पर फैसला करेंगे. मौजपुर चौक पर CAA के समर्थक देश के गद्दारों को गोली मारे ….. को के नारे लगा रहे हैं. यहां जय श्रीराम के नारे भी लगे हैं. इलाके की पूरी यातायात व्यवस्था ध्वस्त है.
इसे भी पढ़ें : #CAA समर्थकों और विरोधियों के बीच पथराव, दिल्ली के कबीरनगर,जाफराबाद में भगदड़, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े




