JharkhandRanchiTOP SLIDER

पंचायत चुनावः 22 मार्च तक जारी होगी परिसीमन की अधिसूचना, राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों को दिया आदेश

Ranchi : राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में तेजी देखी जा रही है. आयोग ने जिला उपायुक्तों को परिसीमन पूरी करने का आदेश दिया है. इसके लिए आयोग ने 22 मार्च तक का समय जिला उपायुक्तों को दिया है. पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, साहेबगंज, गोड्डा, पश्चिमी सिहंभूम, हजारीबाग, सरायकेला खरसावां जिलों में परिसीमन किया जा रहा है.

22 मार्च तक जिला उपायुक्तों को परिसीमन पूरा कर जिला स्तर पर अधिसूचना जारी कर देनी है. निर्वाचन आयोग के सूत्रों की मानें तो इस संबंध में आयोग की ओर से 19 फरवरी को आदेश जारी किया गया.

इसके अनुसार प्रादेशिक या क्षेत्रीय निर्वाचन का गठन व परिसीमन का प्रारूप 2 मार्च तक तैयार कर लेना है. इस पर आपत्ति या सुझाव के लिए 9 मार्च तक का समय तय किया गया है. आपत्ति या सुझाव का निष्पादन जिला स्तर पर 16 मार्च तक कर लेना है.

वहीं राज्य निर्वाचन आयोग स्तर पर सत्यापन 17 और 18 मार्च को किया जायेगा. इसके बाद 22 मार्च तक जिला उपायुक्त इसकी अधिसूचना जारी कर देंगे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में हुई घोषणा, जानिए कब होंगे पंचायत चुनाव

2015 में 4402 पंचायतों में हुआ था चुनाव

साल 2015 में 4402 पंचायतों में चुनाव हुआ था. निर्वाचन आयोग के सूत्रों की मानें तो इस चुनाव के बाद राज्य में छह निकायों का गठन हुआ. जिससे इस बार पंचायतों की संख्या में कमी आ सकती है. लेकिन परिसीमन के बाद ही यह तय होगा.

पिछले साल दिसंबर में आयोग की ओर से चुनाव हो जाना था. लेकिन निर्वाचन आयुक्त के नहीं होने के कारण इसमें देर हुई. वहीं कोविड 19 के कारण भी काम प्रभावित रहा.

12 फरवरी को डीके तिवारी ने किया पदभार ग्रहण

12 फरवरी को डीके तिवारी ने निवार्चन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया. 10 फरवरी को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से इस संबध में अधिसूचना जारी की गयी थी.

इसके पहले मई 2020 में पूर्व आयुक्त एनएन पांडेय ने नगर निकाय चुनाव स्थगित करने की अधिसूचना जारी की थी. ऐसे में अब राज्य में त्री स्तरीय पंचायत और नगर निकाय चुनाव होने हैं. इसमें 315 वार्डों में निकाय चुनाव होना है.

इसे भी पढ़ें: पीडीएफ फॉरमेट में उपलब्ध होगा वोटर आइडी कार्ड

Related Articles

Back to top button