JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

झारखंड विधानसभा में हुई घोषणा, जानिए कब होंगे पंचायत चुनाव

Ranchi: झारखंड में पंचायत चुनाव इस साल कराये जायेंगे. राज्य के संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड विधानसभा में गोमिया के आजसू विधायक लंबोदर महतो द्वारा ध्यानाकर्षण सूचना के दौरान उठाये गये प्रश्न का जवाब देते हुए यह बात कही.

इसे भी पढ़ें: झारखंड आंदोलनकारियों की पेंशन राशि बढ़ी,  अब सात हजार तक मिलेगी पेंशन 

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के पूर्व उनके परिसीमन, मतदाता सूची के नवीकरण एवं पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसे पूरा कराने में मई-जून तक का वक्त लग जायेगा. इसके बाद सरकार पंचायत चुनाव कराने की दिशा में कदम उठायेगी. विभागीय मंत्री ने कहा कि सरकार इस साल के अंत तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करा लेगी.

आजसू विधायक लंबोदर महतो ने यह विषय उठाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है जिससे कई तरह की विकास योजनाएं बाधित हो रही हैं. काम सही से नहीं हो पा रहा है, पंचायत चुनाव आखिर सरकार कब तक करायेगी?

विधायकों की अनुशंसा पर खोले जाएंगे धान क्रय केंद्र: सीएम

आज विधानसभा में विधायक दीपक बिरवा ने सवाल उठाया था कि क्या सरकार सभी जिलों में धान क्रय केंद्र खोलने पर विचार रखती है? इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी डीसी को पहले से आदेश दे दिए गए हैं और जहां भी विधायक या उनके प्रतिनिधि धान क्रय केंद्र खोलने की अनुशंसा करेंगे, वहां सरकार धान क्रय केंद्र खोलेगी ताकि किसानों के धान का सही मूल्य उन्हें मिल सके.

इसे भी पढ़ें: झुमरीतिलैया में 30 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस जारी

Related Articles

Back to top button