
Ranchi: राज्य में 14 मई से शुरू हुए पंचायत चुनाव का आखिरी चरण 27 मई को पूरा होगा. इस दिन राज्य के 23 जिलों के 72 प्रखंडों में चौथे चरण में वोट डाले जाएंगे. सरायकेला खरसावां को छोड़ बाकी जिलों में मतदाता सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 27 को होने वाले चुनाव से पहले 14, 19 और 24 मई को वोटिंग हुई थी. अब तक तीन चरणों में हुए मतदान कमोबेश शांतिपूर्ण ही रहे हैं. आखिरी चरण की वोटिंग के लिये भी राज्य निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा और दूसरी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
इसे भी पढ़ें: मनरेगा: 1.65 लाख योजनाओं पर फूटी कौड़ी नहीं हो सका खर्च, लाभुक वंचित
इन जिलों में डाले जायेंगे वोट
गढ़वा- काण्डी, बरडीहा, मझिआंव, डंडई, मेराल, गढ़वा, डंडा.
पलामू- पाण्डू, विश्रामपुर, चैनपुर, रामगढ़, मेदिनीनगर.
लातेहार- गारू, महुआडांड.
चतरा- पत्थलगढ़ा, सिमरिया, टण्डवा.
हजारीबाग- कटकमसांडी, कटकमदाग, हजारीबाग, केरेडारी, बड़कागांव.
कोडरमा- कोडरमा, चन्दवारा, जयनगर.
गिरिडीह- बगोदर, डुमरी, पीरटांड़.
देवघर- मरगोमुण्डा, सारठ, पालोजोरी.
गोड्डा- मेहरमा, ठाकुरगंगटी, बोआरीजोर.
साहेबगंज- साहेबगंज, बरहेट, राजमहल.
पाकुड़- लिट्टीपाड़ा, आमड़ापाड़ा, पाकुड़िया.
दुमका- सरैयाहाट, जामा, जरमुण्डी.
जामताड़ा- जामताड़ा, नाला, कुण्डहित.
धनबाद- निरसा, गोविन्दपुर.
बोकारो- चास, चंदनकियारी.
रामगढ़- मांडू.
लोहरदगा- कैरों, लोहरदगा, भण्डरा.
गुमला- पालकोट, बसिया, कामडारा.
खूंटी- खूंटी, मुरहू, अड़की.
रांची- खलारी, बुढ़मू, चान्हो, माण्डर, रातू.
सिमडेगा- बांसजोर, बानो.
पश्चिमी सिंहभूम- हाट गम्हरिया, जगन्नाथपुर, कुमारडुंगी, मझगांव.
पूर्वी सिंहभूम- गोलमुरी सह जुगसलाई.
इसे भी पढ़ें: आईएएस पूजा सिंघल की हुई मेडिकल चेकअप, तबीयत सामान्य, थोड़ी देर बाद होगी कोर्ट में पेशी
70 फीसदी से अधिक वोटिंग
गौरतलब है कि 24 मई और इससे पहले दो चरणों में हुए चुनाव में करीब करीब 70 फीसदी वोटिंग हुई. ग्रामीण क्षेत्रों में वोटरों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. तीसरे चरण (24 मई) में 19 जिलों में कुल 70.54 वोटरों ने वोट डाले. देवघर में सबसे अधिक 79.18 फीसदी जबकि सबसे कम वोटिंग गुमला में (61.30 फीसदी) पड़े थे.




