
Palamu : नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के हरिहरगंज थाना पर हमले का आरोपी हार्डकोर और एक लाख का ईनामी नक्सली रामपति भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया है. रामपति भुइयां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पलामू लोकसभा चुनाव में आमने-सामने हो सकते हैं दो पूर्व डीजीपी, मुकाबला होगा दिलचस्प
बिहार के ढिबरा थाना क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार
हरिहरगंज के थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक वंश नारायण सिंह ने बताया कि रामपति भुइयां बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत ढिबरा थाना क्षेत्र के केवलहा गांव का निवासी है. रामपति के खिलाफ हरिहरगंज थाना में कांड संख्या 94/11 के तहत गत 6 दिसंबर 2011 को मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारियों की सूचना पर कार्रवाई कर रामपति को बिहार के ढिबरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.
अग्रवाल ब्रदर्स हत्याकांडः इंसाफ की मांग को लेकर डीसी से मिला मारवाड़ी समाज
पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले का है भी आरोपी
रामपति पर झारखंड सरकार के गृह विभाग ने एक लाख का ईनामी घोषित कर रखा था. उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में रामपति ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरिहरगंज थाना पर हमला किया था. इसके अलावा पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले के संबंध में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी. रामपति की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है.
आजसू में रहने से अच्छा है चुल्लू भर पानी में डूबकर खुदकुशी करना- कवलजीत सिंह
बिहार-झारखंड में दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस सूत्रों का कहना है कि रामपति भुइयां बिहार-झारखंड का हाईकोर नक्सली है. उसके खिलाफ दोनों राज्यों के सीमावर्ती थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. बिहार के ढिबरा थाना में रामपति पर आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. ढिबरा थाना पुलिस द्वारा उसे पूर्व में जेल भी भेजा गया था.
4.66 करोड़ की लागत से रांची रेलवे स्टेशन पर लगेंगे चार नये एस्केलेटर, सांसद ने किया शिलान्यास
रिश्तेदार के घर शादी समारोह से हुआ गिरफ्तार
रामपति प्रखंड कार्यालय उड़ाने के साथ-साथ 17 सीएल एक्ट व 27 आर्म्स एक्ट का आरोपी है. रामपति ढिबरा थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में आया था. इसकी भनक बिहार पुलिस को लगी. बाद में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया और पलामू पुलिस को सौंप दिया गया.
पलामू में लगी 2019 की पहली नेशनल लोक अदालत, 627 मामलों का निष्पादन




