BiharNEWS

मार्च में पटना से राजगीर तक पहुंच जाएंगी ‘गंगा’

Patna: अगले वर्ष मार्च तक गंगा जल राजगीर पहुंच जाएगा. यह संभव होगा पटना जिले से शुरू होने वाली पाइपलाइन के जरिये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को इस महत्वाकांक्षी योजना के एलायनमेंट का हवाई सर्वे किया. जल संसाधन मंत्री संजय झा भी उनके साथ थे. मुख्यमंत्री ने हेलीकाप्टर से उस एलायनमेंट का जायजा लिया, जिसके तहत गंगाजल को राजगीर पहुंचाया जा रहा है. राजगीर के बाद गंगाजल को नवादा व गया शहर पहुंचाया जाना है. मुख्यमंत्री हाथीदह भी गए जहां से लोहे के बड़े-बड़े पाइप के माध्यम से गंगा जल को राजगीर पहुंचाया जाना है. वहां इसे स्टोर कर इसे पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : रांची के वार्ड 21 में आवासीय जमीन की कीमत 8.30 लाख प्रति डिसमिल

मुख्‍यमंत्री ने काफी सूक्ष्मता से गांवों के नक्शे के साथ पूरे एलायनमेंट पर बात की. इस क्रम में उन्होंने इस योजना के लिए चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया. इस क्रम में यह बताया कि राजगीर तक गंगा जल पहुंचाए जाने का 70 फीसद काम लगभग पूरा हो गया है. कोरोना की दूसरी लहर में भी काम प्रभावित नहीं हुआ. उन्हें यह बताया गया कि राजगीर में गंगा जल पहुंचाने के कुछ माह बाद नवादा और गया शहर में भी गंगा जल पहुंचा दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : कोवैक्सीन की दूसरी डोज को प्राथमिकता, अगले महीने से फर्स्ट डोज

मुख्यमंत्री की योजना राजगीर में जू सफारी के काम को भी देखने की थी. तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें सड़क मार्ग से वापस लौटना था. राजगीर जू सफारी का भी जल्द उद्घाटन होना है. राजगीर से जुड़ी कई अन्य योजनाओं को भी उन्हें देखना था. पर मौसम खराब हो जाने की वजह से मुख्यमंत्री के अन्य कार्यक्रम स्थगित हो गए. वह हवाई मार्ग से ही वापस पटना लौट गए.

Related Articles

Back to top button