
Ranchi. पलामू के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अखिलेश कुमार सिन्हा नहीं रहे. वह कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित थे. उन्होंने आज रांची के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. वह लगभग 60 वर्ष के थे. वह डालटनगंज के हमीदगंज में पुलिस लाइन रोड में सर्किट हाउस के सामने अपना क्लिनिक चलाते थे.
इसे भी पढ़ें:CBSE 10th Result : स्टूडेंट दे सकेंगे कंपार्टमेंटल परीक्षा, स्कूल तैयार करेंगे पेपर
पलामू में शिशु रोग चिकित्सक के रूप में इनकी एक अच्छी पहचान थी. वे एक व्यवहार कुशल व मृदुभाषी इंसान थे. उनके निधन से पलामूवासियों में शोक की लहर है. गौरतलब है कि इससे पहले कोरोना से संक्रमित होने के कारण शहर के एक प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ आबादगंज मुहल्ला निवासी डा. कृष्ण मुरारी साह का भी असामयिक निधन हो गया था.
इसे भी पढ़ें:बीआईटी मेसरा ने बढाई एमसीए में एडमिशन की तारीख, अब 10 जून तक लें एडमिशन
पिछले चार दिनों के अंदर झारखंड के तीन डॉक्टरों की कोरोना से मृत्यु हुई है. इसके पहले बुधवार को रांची में डॉ बैद्यनाथ शरण सिन्हा का निधन मेडिका हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गया था. वे झारखंड के गवर्नर और मुख्यमंत्री के निजी चिकित्सक के रूप में लंबे समय तक कार्यरत रहे थे. इसी तरह रिम्स के जूनियर डॉ सिराजुद्दीन की सांसें भी कोरोना ने छीन ली थीं. उनका निधन मेडिका हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुआ था.
इसे भी पढ़ें:सेलकर्मियों के वेतन पुनरीक्षण पर प्रबंधन के साथ 18 मई को होगी यूनियनों की वार्ता




