
Ranchi: स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे. इसके बाद 9 बज कर 40 मिनट में शहीद चौक में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. मोरहाबादी में समारोह को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.
राज्यपाल दुमका में करेंगे झंडोत्तोलन
राज्यपाल रमेश बैस रविवार को दुमका में झंडोत्तोलन करेंगे. वह शनिवार को रांची-दुमका इंटरसिटी ट्रेन से दुमका पहुंचे. दुमका रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. वे दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करेंगे.
इसे भी पढ़ें :JSSPS के खिलाड़ियों के लिये Good News, कोच, डॉक्टरों की होगी नियुक्तियां, योग्य कैंडिडेट करें अप्लाई
11 बटालियन परेड में हिस्सा लेंगे
राज्यपाल 11 बटालियन परेड में हिस्सा लेंगे. 15 अगस्त को होनेवाले परेड में इस साल झारखंड सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, फोर्स झारखंड पुलिस की महिला बटालियन झारखंड जगुआर एसएसबी के बटालियन के साथ-साथ एनसीसी कैडर भी हिस्सा लेगा.
पूरे जिले में पेट्रोलिंग होगी
कार्यक्रम में हर हाल में कोरोना-19 के गाइडलाइन का पालन करना होगा. स्वतंत्रता दिवस समारोह लेकर 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में 50 से अधिक मजिस्ट्रेट और 200 से अधिक पुलिस बलों को तैनात करने का आदेश दिया गया है.
इसके अलावा सादे लिबास में भी जवान तैनात रहेंगे. स्वतन्त्रता दिवस को लेकर 13 अगस्त से ही पूरे जिले में पेट्रोलिंग पार्टी समेत थाना गश्त लगाकर सड़कों पर नज़र रखने का काम कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :UPSC ने जारी किया Exam Calendar, 5 जून 2022 को होगी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा
एसएसपी खुद कर रहे सुरक्षा की मॉनिटरिंग
रांची एसएसपी सुरेद्र झा स्वयं पूरी सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सुरक्षा को लेकर से एसएसपी ने डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी को कई दिशा-निर्देश भी दिये हैं. एसएसपी से सुरेंद्र झा ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त फोर्स को तैनात किया गया है. सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है.
शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं
रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र झा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर हर जगह खास प्रयास किया जा रहा है. शहरी क्षेत्रों में जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. वहीं, रांची के ग्रामीण इलाके जहां नक्सलियों का मूवमेंट है. वहां लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
रांची के हटिया एएसपी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन के दौरान सिर्फ जिन लोगों के पास एंट्री पास होगा उन्हें ही अंदर आने दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :बिहार पंचायत चुनाव में सुरक्षा होगी सख्त, हर बूथ पर 6 कर्मियों की होगी तैनाती
परेड के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जायेगा
परेड के दौरान भी सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जायेगा. एएसपी के अनुसार परेड में हिस्सा लेने वाले सभी प्लाटून मेंबर को एक कलर का मास्क दिया जायेगा. इसके साथ ही सभी को कहा गया है कि वह कोविड-19 नियमों का पालन करें.
शहर में 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नहीं है. रांची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है. शहर में 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. इसके अलावा ऊंची इमारतों पर भी फोर्स की तैनाती की गयी है.
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस की वजह से एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से लेकर समारोह स्थल इलाकों के आसपास बने भवनों में भी फोर्स तैनात रहेगी ताकि वो निगरानी कर सके. इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जायेगी.
इसे भी पढ़ें :झारखंड को मिली कोविशील्ड की 2,64,200 डोज




