
Ranchi : वैक्सीनेशन को रफ्तार देने के लिए केंद्र ने झारखंड को कोविड वैक्सीन देने का सिलसिला जारी रखा है. वैक्सीनेशन पर ब्रेक न लगे इसके लिए रेगुलर सप्लाई की जा रही है. शनिवार को भी कोविशील्ड की 2,64,200 डोज जिलों को भेज दी गयी है. लगभग ढाई करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है.
वहीं अबतक 1 करोड़ 9 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है. 21 लाख लोग दोनों डोज ले चुके हैं. जबकि बाकी को अभी पहली डोज लगायी जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें :UPSC ने जारी किया Exam Calendar, 5 जून 2022 को होगी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा




