JharkhandPalamu

पलामू : पेड़ से टकराया अनियंत्रित ऑटो,  बेटी की शादी तय कर आ रहे पिता की मौत

शराब पीकर वाहन चलाने से हुई घटना

Palamu : जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के भदुमा पेट्रोल पंप के समीप बीती रात एक टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. इस घटना में टेंपों में सवार एक बुजुर्ग विक्रमा राम (65) की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग जख्मी हो गए. दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में रेफर कर दिया गया है. घटना के पीछे टेंपो चालक की लापरवाही सामने आयी है. घायलों के अनुसार चालक ने शराब पी रखी थी. इसी कारण हादसा हुआ. सभी घायल बेहरा गांव के बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति गंभीर, फिलहाल एयरलिफ्ट नहीं करेंगे परिजन

शादी के लिए गए थे लड़का देखने

इस दर्दनाक घटना में जिस व्यक्ति विक्रमा राम की मौत हो गयी वे अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखने गए थे. साथ में उसके दो बेटे और गांव के ही दो अन्य लोग भी थे. घर लौटते समय यह हादसा हुआ. टेंपो ड्राइवर ने शराब पी ली और फिर यह दुर्घटना हुई. घायलों में विक्रमा राम के दो बेटे प्रकाश राम और रोहित राम हैं. साथ ही गांव के ही उमेश रजक, विनोद राम और टेंपों ड्राइवर भी घायल हो गये हैं. घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कोयल नदी पार कर 10 किमी दूर गढ़वा के मझिआंव स्थित रेफरल अस्पताल ले जाया गया. यहां से गंभीर रूप घायल विनोद राम और उमेश रजक को प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन इन दोनों की नाजुक स्थिति और बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टर ने रिम्स रेफर कर दिया.

इसे भी पढ़ें :नमामि गंगे सिर्फ गंगा की सफाई का नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी नदी संरक्षण कार्यक्रम है-मोदी

चालक के कारण हुई दुर्घटना

मृतक के इलाजरत बेटे ने बताया कि वह सभी सोमवार को अपनी बहन की शादी के लिए लातेहार में लड़का के परिजनों से मिलने गए थे. वहां से लौटते समय शाम में डेवडर में रुके. यहीं टेम्पो ड्राइवर ने शराब पी ली. उंटारी रोड के भदुमा पेट्रोल पंप के समीप मोड़ पर टेंपों अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया.

इसे भी पढ़ें :हाथरस गैंगरेपः हैवानियत का हमला नहीं झेल पायी पीड़िता, दिल्ली में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button