GiridihJharkhand

गिरिडीह शहर के कर्बला रोड के निर्माणाधीन मकान में लगी आग, चार लाख का नुकसान

Giridih : गिरिडीह शहर के कर्बला रोड के समीप शिव मंदिर गली के एक निर्माणाधीन मकान में आग लग गयी. आग लगने से चार लाख के नुकसान होने की बात कही जा रही है. निर्माणाधीन मकान प्रदीप कुमार का बताया जा रहा है. वैसे आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है.

इसे भी पढ़ें :  पलामू : पांकी में मनरेगा से बनी सड़क में भ्रष्टाचार, निर्माण कार्य किये बिना निकाल ली गई राशि: विधायक

प्रदीप कुमार अपने इस निर्माणाधीन मकान ई रिक्शा के साथ 2 बाइक और स्कूटी रखे थे. फिलहाल प्रदीप कुमार मकान बना रहे थे, तो पूरा परिवार इसी निर्माणाधीन मकान के बगल दूसरे मकान में रह रहे थे. निर्माणाधीन में प्रदीप कुमार बाइक और रिक्शा रखते थे. लेकिन निर्माणाधीन में आग लगने की एक वजह शॉर्ट-सर्किट होने की बात सामने आ रही है. रविवार की सुबह जब प्रदीप नए मकान पहुंचे. तो देखा कि घर के भीतर पूरा हिस्सा आग की चपेट में है. जानकारी स्थानीय लोगो को मिलने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. और लोग आग बुझाने में जुट गये.

इसे भी पढ़ें : रांची में रंगदारी : ऑटो वालों से प्रोटोकॉल के तहत होती है वसूली, लाखों का खेल और सब चुप (2)

Related Articles

Back to top button