
Palamu : पलामू जिले के सदर प्रखंड के सुआ पंचायत के भूसही टोला में मछली मारने के क्रम में कुएं में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई.मृतकों की पहचान 37 वर्षीय पताली सिंह और 40 वर्षीय रामचंद्र चौधरी उर्फ तिलंगी चौधरी के रूप में हुई. वहीं कुएं में शवों को निकालने गए दो लोग भी गैस की वजह से बेहोश हो गये थे. लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाल कर उनका इलाज कराया जा रहा है.
विधायक प्रतिनिधि हिरदा सिंह ने बताया कि दो युवक सुबह कुएं में मछली पकड़ने गए थे . कुएं में पहले से ही गैस बनी हुई थी इसलिए कुएं में जाते ही दोनों का दम फूल गया जिसके कारण दोनों की मौत हो गई.इधर घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : ED अब समन भेज पूछताछ के लिए बुलाएगी IAS पूजा सिंघल को, कई ब्यूरोक्रेट्स और सफेदपोशों के चेहरे भी हो सकते हैं बेनकाब




