GiridihJharkhandJharkhand PoliticsKhas-KhabarLead NewsNEWS

गिरिडीह में डुमरी उपचुनाव को लेकर एसडीएम कार्यालय से रवाना हुए 1640 मतदानकर्मी, मंगलवार को सुबह 7 बजे से होगा मतदान

Giridih: मंगलवार को होने वाले डुमरी उपचुनाव में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सोमवार को डुमरी एसडीएम कार्यालय से विधानसभा क्षेत्र के 373 मतदान केंद्रों के लिए 1640 मतदानकर्मियो को भेजा गया. इसमें जिले के डुमरी प्रखंड के अलावा बोकारो के नावाडीह और चंद्रपुरा प्रखंड के मतदान केंद्र भी शामिल हैं. इसके अलावा कुछ मतदानकर्मियो को रिजर्व में भी रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर इन मतदानकर्मियो को मतदान ड्यूटी में भेजा जा सके. जिला प्रशासन के अधिकारी मतदान के भयमुक्त और निष्पक्ष होने का दावा कर रहे हैं.

तीन दिनों से चलाया जा रहा सघन जांच अभियान

डुमरी उपचुनाव को लेकर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी शहजाद अनवर ने बताया कि चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरा हो चुकी है. मतदानकर्मियो को उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा चुका है. चुनाव को भयमुक्त बनाने के लिए बीते तीन दिनों से एसपी के नेतृत्व में पूरे डुमरी विधानसभा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया है. मंगलवार को होने वाले वोटिंग के लिए पूरा जिला प्रशासन मुस्तैद है. सभी 373 मतदान केंद्रों में अर्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके साथ साथ जिला पुलिस बल के जवानों की भी बूथों पर तैनाती की गई है.

Related Articles

Back to top button