Ranchi

बर्ड फ्लू के कारण मुर्गियों की बिक्री गिरीः गोड्डा में फिर मुर्गियों-कौआ की मौत

Ranchi: राज्य में बर्ड फ्लू और स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर रखा है. वहीं रिम्स समेत जिलों के अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं. ताकी इससे पीड़ित मरीजों को दूसरे मरीजों से अलग रखा जा सके और संक्रमण का खतरा कम हो.

वहीं बर्ड फ्लू की दस्तक से ही लोगों ने एहतियातन चिकेन खाना कम कर दिया है. राज्य में मुर्गियों की बिक्री में कमी आई है. तकरीबन हर जिले में मुर्गे की बिक्री में गिरावट की खबर है. लोगों को मुर्गे के स्वास्थ्य होने की बात पर यकीन नहीं हो रहा. वहीं गोड्डा में फिर से मुर्गियों और कौवों के मरने की भी खबर है.

बोकारो-गोड्डा में पुष्टि

गोड्डा व बोकारो में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है. दरअसल, गोड्डा के मेहरमा प्रखंड और बोकारो के गोमिया में कुछ दिनों पहले कुछ मुर्गियां और कौए मरे मिले थे. जिनकी जांच के लिए सैंपल पशुपालन विभाग ने भोपाल भेजा था. जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई.

इधर शनिवार रात मेहरमा प्रखंड के बर्ड फ्लू प्रभावित भलुआ में पांच मुर्गियों और फाजिल खुटहरी में एक कौआ की मौत की पुष्टि हुई है. जिसके बाद पशुपालन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने फाजिल खुटहरी व इससे सटे इलाके का निरीक्षण किया. ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं. तीन-चार दिनों में इसकी रिपोर्ट आयेगी. वही मृत पक्षियों को जमीन में दफना दिया गया है. इलाके में और अधिक सतर्कता बरती जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः डिजिटल युग में दबाव में है न्यायिक प्रक्रिया: न्यायमूर्ति सीकरी

Related Articles

Back to top button