
New Delhi: देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. हर दिन हजारों नये केस सामने आ रहे हैं. देश भर में कोरोना के मामले बढ़कर 6 लाख से अधिक हो चुके हैं. वहीं भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं. पिछले 24 घंटे में लगभग 21 हजार केस सामने आये हैं.
वहीं इस महामारी से 379 लोगों की जान चली गयी है. जिसके बाद देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 18 हजार के पार हो गयी है.
इसे भी पढ़ें- UP के कानपुर में पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़, DSP समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद
2,27,439 का चल रहा इलाज
देश में कोरोना वायरस के केस में लगातार इजाफा हो रहा है. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,903 नये केस सामने आये हैं. जिसके बाद भारत में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6,25,544 पहुंच गयी है.
India reports 379 deaths and highest single-day spike of 20,903 new #COVID19 cases in the last 24 hours. Positive cases stand at 6,25,544 including 2,27,439 active cases, 3,79,892 cured/discharged/migrated & 18213 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/tFL7lwp11i
— ANI (@ANI) July 3, 2020
इसे भी पढ़ें- GoodNews: 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है कोरोना की वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’
इस वायरस से एक दिन में 379 मरीजों की जान चली गयी. नये आंकड़ों के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 18213 हो गयी है. कुल संक्रमित मरीजों में से फिलहाल 2,27,439 का इलाज चल रहा है. वहीं एक्टिव केस से करीब एक लाख अधिक लोग ठीक हो चुके हैं. यानि कि देश में कुल 3,79,892 कोरोना संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं.
कोरोना केस के मामले में भारत फिलहाल चौथे नंबर पर है. सबसे अधिक केस अमेरिका में है. उसके बाद ब्राजील और रूस में है. लेकिन जिस स्पीड से भारत में संक्रमण बढ़ रहा है, उससे लगता है कि अगले दो से तीन दिनों में भारत, रूस को पीछे छोड़ तीसरे नबंर पर आ जायेगा.
इसे भी पढ़ें- पलामू: हरिहरगंज में एक साथ मिले कोरोना के आठ नए केस, संक्रमितों में पांच स्वास्थ्यकर्मी




