Crime NewsPalamu

पलामू : खेत जोत रहा ट्रैक्टर पलटा, दबकर चालक की मौत

Palamu : पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के बल्हा बिशुनपुर गांव में खेत जोत रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी. चालक की पहचान बल्हा बिशुनपुर गांव निवासी पंचम यादव के 30 वर्षीय पुत्र अजय यादव के रूप में हुई है. अजय ट्रैक्टर का चालक और मालिक दोनों था.

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 2 बजे अजय यादव अपने खेत में ट्रैक्टर लेकर उतरा था. खेत के कुछ ही हिस्से की जुताई करने के बाद ट्रैक्टर खेत में फंस गया. चालक ट्रैक्टर को निकालने के लिए केजुवल में लकड़ी डालकर निकालने का प्रयास कर रहा था. इसी क्रम में ट्रैक्टर पलट गया. जिसमें दबने से चालक सह मालिक अजय यादव की मौके पर मौत हो गयी.

घटना की सूचना मिलने पर अगल-बगल से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह ट्रैक्टर को खड़ा किया गया. अजय यादव को बाहर निकाला. उसके नब्ज टटोले गए तो वह मृत पाया गया.

उधर सूचना मिलने पर पिपरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भेज दिया.

इसे भी पढ़ें – फर्जीवाड़ाः Forest conservator की नौकरी का झांसा देने में लगे जालसाज, वन विभाग ने दी बचने की सलाह 

Related Articles

Back to top button