
Ranchi: वन विभाग में फॉरेस्ट कंजर्वेटर पद पर नियुक्ति के लिये फर्जीवाड़ा किया जा रहा है. जालसाजों ने फर्जी तरीके से वेबसाइट पर इसके लिये विज्ञापन जारी किया है. वेबसाइट www.forest.gov.in के नाम से फेक वेबसाइट तैयार कर लोगों से आवेदन मांगे हैं. Forest conservator के पद पर नौकरी दिये जाने के लिये कैंडिडेट्स से ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है. वन विभाग ने इस पर संज्ञान लिया है. इसे पूरी तरह से फेक, जाली और षडयंत्र बताया है.
सरकार ने नहीं निकाली है वेकेंसी
वन प्रमंडल पदाधिकारी, प्रचार एवं प्रसार प्रमंडल, रांची (वन एवं पर्यावरण विभाग) ने फर्जी वेबसाइट पर नोटिस लेते हुए मीडिया में सूचना जारी की है. बताया है कि Forest conservator के पद पर नियुक्ति के लिये राज्य सरकार या विभाग की ओर से कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया है. इस प्रकार के झूठे आवेदन प्रकाशित करने वाले संस्थानों, व्यक्तियों पर विभाग की नजर है. विभाग अपनी ओर से इस पर कानूनी कार्रवाई करने में लगा है. लोगों से अपील की जाती है कि ऐसे जाली विज्ञापनों से सावधान रहें.
इसे भी पढ़ें – पॉर्न वीडियोज़ मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने पहली बार शेयर की अपनी फोटो




