
Nalanda : जिले में एक सरकारी स्कूल का टीचर करोड़पति निकला है. इनकम टैक्स की रेड में इसका खुलासा हुआ है. मामला जिले के थरथरी प्रखंड के एक सरकारी हाइस्कूल के टीचर नीरज कुमार से जुड़ा है. इनके पास से एक बैंक लॉकर से एक करोड़ कैश और दो किलो सोना के साथ अन्य कई अहम दस्तावेज मिले हैं. पटना के बहादुरपुर इलाके में मौजूद एसबीआइ की शाखा में उनके नाम से मौजूद लॉकर को आयकर अधिकारियों ने खोला. जब लॉकर को खोला गया, तो इसमें 250 ग्राम वजन की सोने की चार ईंटें मिलीं और एक करोड़ कैश मिला है. यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले से जुड़ा मामला है.
इसे भी पढ़ें : नीलाबंर-पीतांबर यूनिवर्सिटी में बिना शिक्षक के चल रहे हैं कई डिपार्टमेंट




