Jharkhand

दुमका उपचुनाव : 5 औऱ 6 अक्टूबर को मतदान केंद्रों पर चलेगा अभियान दिवस, वोटर लिस्ट में जोड़े जायेंगे नाम

Dumka : राज्य में दुमका और बेरमो विधानसभा के उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है. दोनों जगहों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाने हैं. इसके लिये जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. उपचुनाव को देखते हुए शनिवार को दुमका डीसी राजेश्वरी बी ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया. यह रथ मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करेगा. साथ ही कोविड-19 के बचाव के नियमों का पालन करते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित भी करेगा. इसके अलावा दुमका में 5 और 6 अक्टूबर को अभियान दिवस चलाया जायेगा. ऐसे वोटर जिनकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है या इससे उपर हो चुकी है, वे वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं. योग्य और छुटे हुए मतदाता भी इसका लाभ ले सकते हैं.

इसे भी पढें :कृषि कानून से किसान गढ़ेंगे सफलता के नये सोपान,  इंटरनेशनल मार्केट में मजबूत होगी भारतीय किसानों की पैठ : अर्जुन मुंडा

मतदान केंद्रों पर करना होगा संपर्क

इच्छुक और योग्य लोगों को निर्धारित तिथि को दुमका और मसलिया के मतदान केंद्रों पर संपर्क करना होगा. राजेश्वरी बी के मुताबिक दुमका (10, अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है. कोई वोटर छूट ना जाये, इसके लिये तैयारी शुरू है. हर एक योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे लोग जो 18 वर्ष पूरा कर चुके हैं. वे अपने-अपने नजदीकी मतदान केन्द्र पर जाकर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को आवेदन कर सकते हैं. इसके लिये फॉर्म-6 भरकर जमा करना होगा.

इसे भी पढ़ें :पीएम ने दुनिया की सबसे लंबी सुरंग ‘अटल टनल’ का किया उद्घाटन, विपक्ष पर रक्षा हितों के साथ समझौते का लगाया आरोप

3 को चुनाव और 10 को रिजल्ट

दुमका और बेरमो सीट के लिये मतदान 3 नवबंर को होना है. केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार इसके लिये 9 अक्टूबर को गजट में नोटिफिकेशन जारी होगा. उम्मीदवारों के नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 16 अक्तूबर तय की गयी है. 19 अक्तूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं. 3 नवंबर को मतदान होने के बाद 10 नवंबर को मतगणना होगी.

बसंत सोरेन हैं झामुमो कैंडिडेट

गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव 2019 में दो विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने दुमका सीट खाली कर दी थी. इसीलिए यहां उपचुनाव कराये जा रह हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने यहां से हेमंत के छोटे भाई बसंत सोरेन को प्रत्याशी के तौर पर उतारने की औपचारिक घोषणा कर दी है. भाजपा ने अब तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है. वैसे पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को इसके लिये रेस में आगे बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :हाथरस मामला: बैकफुट पर पुलिस, मीडिया को मिली पीड़िता के गांव में प्रवेश की अनुमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button