JharkhandPalamu

पलामू: निलबंन मुक्त होने की प्रतीक्षा करते-करते गयी PDS डीलर की जान, 4 साल से लगा रहे थे कार्यालय का चक्कर

Palamu :  निलबंन मुक्त नहीं होने के लिए चार साल से कार्यालय का चक्कर लगा रहे जनवितरण प्रणाली के दुकानदार (डीलर) की मौत हो गयी. मामला पलामू जिले के पांकी प्रखंड की पकरिया पंचायत के बांकी कला गांव का है. यहां के जनवितरण डीलर बासुदेव सिंह की मौत सदमे में हो गयी. मृतक के पुत्र विश्वनाथ सिंह व कर्म सिंह ने बताया कि उनके पिता के नाम पर जनवितरण प्रणाली की दुकान थी.

वर्ष 2016 में दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था जिससे लेकर वे तनाव में रहते थे. दुकान का लाइसेंस निलंबन मुक्त कराने को लेकर कार्यालय और पदाधिकारियों के दरवाजे का चक्कर लगा रहे थे. अंततः उनकी मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ेंः टंडवा के NTPC प्लांट से झारखंड को मिलेगी 500 मेगावाट बिजली

पुत्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि दुकान का लाइसेंस निलंबन मुक्त करने या रद्द करने में पदाधिकारियों ने चार साल लगा दिया. 4 साल में भी निलंबन मुक्त या लाइसेंस रद्द नहीं हुआ. सदमे में आकर उनके पिता की मौत हुई है. जनवितरण दुकानदार की कार्रवाई में चार वर्षो तक विलंब करना पदाधिकारियों की बड़ी लापरवाही उजागर होती है.

बताया जाता है कि वर्ष 2016 में किरासन तेल की कालाबाजारी के आरोप में बासुदेव सिंह की जनवितरण की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) को निलंबित कर दिया गया था. लाइसेंस निलंबन मुक्त को लेकर मृतक बासुदेव सिंह कई सालों तक सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाते रहे.

इसे भी पढ़ेंः अमेरिका के नेशविल में वाहन में विस्फोट से संचार सेवाएं ठप, उड़ानें रोकी गयीं, इमरजेंसी सेवाएं भी बंद

चक्कर लगाने के बाद भी निलंबन मुक्त नहीं होने पर डीलर ने कोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी. बावजूद कोई रिजल्ट नहीं आया था. इससे वे काफी तनाव में रहते थे. डीलर के परिजनों ने उनकी मौत का जिम्मेवार संबंधित अधिकारियों को बताया है. साथ ही जिला प्रशासन से दुकान का लाइसेंस निलंबन मुक्त करने की मांग की है.

इधर, इस संबंध में डीएसओ अमित प्रकाश ने बताया कि मामला कोर्ट में चल रहा है. कोर्ट द्वारा फैसला आने के बाद ही इस दिशा में नया कुछ किया जा सकता है. सदमे में आकर डीलर की मौत की खबर बेबुनियाद है. वे बुर्जुग थे. इधर, बासुदेव सिंह की मौत पर गांव में मातम छाया है.

इसे भी पढ़ेंः घुड़सवारी सिखाने वाला प्रशिक्षक चार माह से कर रहा था युवती का यौन शोषण, गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button