
Hazaribagh : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीपीसी संगठन की कमर तोड़ने का काम किया है. टीपीसी के सब जोनल कमांडर दुर्गा बेदिया, एरिया कमांडर राकेश गंजू उर्फ अभिषेक जी और पोस्टर चिपकाने में सहायता करने वाले संतोष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. उग्रवादियों के पास से देसी कट्टा, प्वाइंट 315 का राइफल, 2 मोबाइल फोन और पोस्टर जब्त किया गया है.
इसे भी पढ़ेंः टंडवा के NTPC प्लांट से झारखंड को मिलेगी 500 मेगावाट बिजली
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी कार्तिक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन किया गया. दल ने एरिया कमांडर चतरा निवासी राकेश गंजू उर्फ अभिषेक जी को चरही से गिरफ्तार किया है. इसकी निशानदेही पर टीपीसी के सब जोनल कमांडर गिद्दी निवासी दुर्गा बेदिया को बहरा जंगल से 1 पॉइंट 315 बोर के देशी राइफल के साथ बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ेंः आदिवासी परंपरा धुमकुड़िया की पुनर्वापसी पर महादेव टोप्पो की कविता – धुमकुड़िया में फिर जला है दीया
मांडू जैसे क्षेत्रों में कई दिनों से पोस्टर चिपकाने का कार्य किया जा रहा था. सब जोनल कमांडर दुर्गा बेतिया पर पहले से कई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं. जिसमें कांड संख्या 29/12, गिद्दी थाना, कांड संख्या 39/12 व 40/12 हैं.
इसे भी पढ़ेंः पंकज त्रिपाठी की फिल्म कागज में देखिये सिस्टम के खिलाफ मुर्दा आदमी के संघर्ष की कहानी




