
Ranchi : झारखंड सरकार के सचिवालय में कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों के कंप्यूटर टाइपिंग और कंप्यूटर ऑपरेटिंग की विभागीय परीक्षा अगस्त या सितंबर महीने में प्रस्तावित है. इससे पहले सभी कर्मियों को जून के अंत तक वैक्सिन लगा लेने को कहा गया है. टीकाकरण के बाबत स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी विभागों को पत्र लिखा गया है. इस पत्र में टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है.
इसे भी पढ़ें :लेटरल एंट्री के थ्रू बीआईटी दे रहा बीटेक का मौका, 10 जुलाई तक करायें रजिस्ट्रेशन
सरकार से अनुमति के बाद तारीख होगी घोषित
राजस्व पर्षद सचिव चितरंजन कुमार की ओर से कहा गया है कि इस विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थी यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्होंने वैक्सिन लगवा लिया है. सरकार से अनुमति मिलने के बाद परीक्षा आयोजन की तारीख घोषित किया जायेगा.
साथ ही साथ इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की तिथि पहले 23 अप्रैल ही थी. जिसे अब बढ़ा दिया गया है. कोविड को देखते हुए अब जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया था वे 29 जून तक आवेदन कर सकते हैं. इस तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना युवक को महंगा पड़ा, पुलिस ने भेजा जेल




