
Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र के कोलाद गांव में एसएसबी की 26वीं बटालियन और नामकुम थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 एकड़ में हो रही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. हालांकि पुलिस के द्वारा की गयी इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. इससे पहले भी पुलिस ने 27 फरवरी को नामकुम थाना क्षेत्र के सोगोद की पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 10 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया था.
इसे भी पढ़ेंः जानिये विंग कमांडर अभिनंदन के साथ खड़ी महिला कौन हैं?
लगातार हो रही है कार्रवाई
राजधानी रांची से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नामकुम थाना क्षेत्र के जंगलों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है. अफीम की खेती बड़े पैमाने हो रही है. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस के जवानों द्वारा लगातार अफीम की फसल नष्ट करने के बाद भी फसल पूरी तरह से नष्ट नहीं हो पा रही है.
रांची के जंगली इलाकों में हो रही अफीम की खेती
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची के ग्रामीण क्षेत्र दशम फॉल थाना क्षेत्र, तुपुदाना थाना क्षेत्र और नामकुम थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर पोस्ते की खेती हो रही है. जिस जमीन पर पोस्ते की खेती की जा रही थी, उनके मालिकों पर भी कार्रवाई की जा रही है. अफीम किसके द्वारा पहुंचाई जा रही है, यह भी पता लगाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंः रांची : 27 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने 15 बार कहा, “चौकीदार चोर है”
इससे पहले भी पुलिस कई जगहों पर अफीम की खेती नष्ट
- 8 फरवरी 2019 को तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगडिह गांव में 17 एकड़ में अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट किया.
- 14 फरवरी 2019 को धमाल थाना क्षेत्र के बेलबेड़ा और आरडांगा गांव में 12 एकड़ में अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट किया.
- 15 फरवरी 2019 को तमाड थाना क्षेत्र के आराहंगा और पियाकुली गांव में पुलिस ने 15 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया.
- 19 फरवरी 2019 झारगांव और टीमपुर गांव में 35 एकड़ में हो रही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया.
इसे भी पढ़ेंः आठवीं पास विद्यार्थियों को मिलेगा इसरो में दो सप्ताह प्रशिक्षण पाने का मौका, तीन विद्यार्थी होंगे सेलेक्ट




