Jharkhand Vidhansabha Election

#JharkhandElection : आजसू पार्टी 15 नवंबर को जारी करेगी उम्मीदवारों की दूसरी सूची, कहा- सीट से ज्यादा जीत पर ध्यान

Ranchi : आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 15 नवंबर को दूसरी सूची जारी करेगी.

प्रेस बयान में कहा गया है कि है झारखण्ड स्वभाविक राज्य नहीं है. इसकी तुलना दूसरे राज्यों से नहीं की जा सकती है. यह लम्बे संघर्ष का परिणाम है. जनादेश संघर्ष की आकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर है.

इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection : JMM ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, लिस्ट में खूंटी और तोरपा नहीं

झारखंड का स्वाभिमान सर्वोपरि

पार्टी झारखण्डी जनता, पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान और स्वभिमान को कभी झुकने नहीं देगी. झारखण्ड आंदोलन की मूल भावना झारखण्ड आंदोलन के अरमानों को शहीद होने नहीं देगी.

झारखण्ड, झारखंडियों को मजबूत करने के लिए बना है मजबूर करने के लिए नहीं.

पार्टी पूरे मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. सीट शेयरिंग के संबंध में कहा कि हमारी मंशा स्पष्ट है कि झारखण्ड में मजबूत सरकार बने जिसमें झारखण्ड के विषय भी मजबूती के साथ हल हों. चुनाव के बाद कोई ऐसी परिस्थिति न बने जिसके लिए झारखण्ड के जनादेश पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो. इसलिए पार्टी सीट से ज्यादा जीत सुनिश्चित करने में अपना ध्यान लगा रही है.

इसे भी पढ़ें : #Congress: हजारीबाग जिलाध्यक्ष ने सीनियर नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा

Related Articles

Back to top button