
Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. पार्टी की केंद्रीय समिति की ओर से जारी सूची में 14 नाम हैं.
जारी की गयी सूची में कोल्हान प्रमंडल की सीटों के अलावा तमाड़, सिल्ली एवं अन्य सीटें शामिल हैं.
खूंटी ओर तोरपा के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गयी है. पार्टी ने इस बार फिर रांची से महुआ माजी को अपना प्रत्याशी बनाया है.
इसे भी पढ़ें : #Congress: हजारीबाग जिलाध्यक्ष ने सीनियर नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा
कौन कहां से प्रत्याशी
बहरागोड़ा – समीर कुमार मोहंती
घाटशिला – रामदास सोरेन
पोटका – संजीव सरदार
सरायकेला – चंपई सोरेन
खरसावां – दशरथ गगराई
चाईबासा – दीपक बिरुवा
मझगांव – निरल पूर्ति
मनोहरपुर – जोबा मांझी
गोमिया – बबीता महतो
इचागढ़ – सविता महतो
सिल्ली – सीमा महतो
रांची – महुआ माजी
तमाड़ – विकास मुंडा
इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection: भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, बिरंची होंगे बोकारो से उम्मीदवार, सरयू राय अब भी होल्ड पर
4 सीटों के लिए हो चुकी है प्रत्याशियों की घोषणा
आरजेडी और कांग्रेस के साथ गठबंधऩ बनने के बाद जेएमएम को 43 सीटें मिली हैं. चुनाव के पहले चरण के लिए जेएमएम ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी है जिसमें गुमला, विशनपुर और गढ़वा के साथ लातेहार सीट शामिल है.
विशनपुर से सीटिंग विधायक चमरा लिंडा को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. वहीं गुमला सीट के लिए भूषण तिर्की, गढ़वा सीट पर मिथिलेश कुमार ठाकुर और लातेहार सीट पर बीजेपी छोड़ जेएमएम का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम को टिकट दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी का भी नाम शामिल




