JharkhandPalamu

पलामू: ग्राहकों को बिना मास्क खड़े देखकर पुलिस ने CSP संचालक को पीटा, विरोध में हैदरनगर के सभी ग्राहक सेवा केन्द्र बंद

Palamu :  कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस निःसंदेह बढ़िया काम कर रही है, लेकिन पलामू जिले के हैदरनगर से पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. एक पुलिस जवान ने ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक को सिर्फ इसलिए डंडे से पीटा, क्योंकि उसके केन्द्र पर आने वाले कई ग्राहक ने मास्क नहीं पहन रखे थे.

मारपीट के बाद मामला काफी गरमा गया है. विरोध में सारे सीएसपी केन्द्र बंद कर दिए गए हैं और कार्रवाई होने के बाद ही केन्द्रों को खोलने का निर्णय लिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः #CoronaUpdate : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में आये 773 केस, अब तक कुल 5194 मामले

क्या है पूरा मामला

घटना जिले के हैदरनगर में हुई. आरोप है कि पहले निर्धारित समय के भीतर सब्जी व किराना सामान लेने बाजार आने वाले ग्रामीणों के साथ हैदरनगर के पीएसआई मृत्युंजय तिवारी व एक जवान रवि रंजन ने मारपीट की.

इसी क्रम में बाजार इलाके में सीएसपी संचालकों के साथ दुर्व्यवहार किया व संचालक अंकित कुमार और समीर और डोमन राम की पिटाई कर दी. संचालक के पीटे जाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है.

इसे भी पढ़ेंः #CoronaUpdates: रिम्स में एक और कोरोना संदिग्ध की मौत, नेफ्रॉन में कराती थी डायलिसिस

अचानक पीटने लगा जवान

संचालकों का कहना है कि उनके केन्द्र के बाहर कई ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर खड़े थे. इसी बीच जवान रविरंजन बाजार और सीएसपी आने वाले ग्राहकों को मास्क नहीं पहने रहने पर सीएसपी संचालकों को पीटने लगा. जवान की करनी यहीं तक सीमित नहीं रही. वहीं खड़े एक पत्रकार के साथ भी दुर्व्यवहार किया.

जवान ने पत्रकार को कहा कि तुम यहां क्यों घूम रहे हो? बाद में सीएसपी संचालक डोमन राम व सह संचालक को गिरफ्तार करने की धमकी दी.

जवान के साथ पीएसआई मृत्युंजय कुमार भी थे. मामले में हस्तक्षेप करने के बजाए वह भी जवान की हां में हां मिला रहे थे. सीएसपी संचालकों ने कहा कि इस स्थिति में वो केंद्र नहीं चला पायेंगे. सीएसपी बंद रहने से हजारों गरीब लोग बगैर पैसा निकाले ही आज लौट गए.

इसे भी पढ़ेंः #FightAgainstCorona : सिर्फ 39 लोगों के भरोसे हैं राज्य में कोरोना की जांच, बढ़ रही है संदिग्धों की संख्या

कार्रवाई का मिला आश्वासन

घटना की सूचना मिलने बाद में हुसैनाबाद के एसडीपीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद और एसआई निर्भय कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. सीएसपी संचालकों से बातचीत कर मामले की छानबीन की. एसडीपीओ ने  पीएसआई मृत्यंजय तिवारी और जवान रवि रंजन सिंह पर कार्रवाई करने का आश्वासन सीएसपी संचालकों को दिया.

संचालकों ने थाना प्रभारी के नाम सामूहिक आवेदन भी दिया है और कार्रवाई होने तक सीएसपी का संचालन नहीं करने का निर्णय लिया है.

इसे भी पढ़ेंः #IndiaFightsCorona: यूपी सरकार ने नोएडा और लखनऊ समेत 15 जिलों के हॉटस्पॉट्स सील किये

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button