JharkhandPalamu

#Palamu: पुलिस पिटाई के खिलाफ प्रदर्शन, तीन घंटे तक एनएच 98 जाम

Palamu: पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब कला गांव में पुलिस पिटाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया. एनएच 98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ को तीन घंटे तक जाम रखा गया.

हालांकि इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिये जाने पर जाम हटाया गया.

हाल के दिनों में एनएच पर बढ़े मालवाहक वाहनों के कारण सड़क की दोनों छोर पर तीन-तीन किलोमीटर की परिधि में सैकड़ों वाहन फंसे रहे. जाम पूर्वाहन 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहा.

पेट्रोलिंग पुलिस ने युवक को पीटा  

शनिवार की पूर्वाहन में पेट्रोलिंग पुलिस द्वारा ट्रेलर चालक संजय यादव की पिटाई की गयी. पिटाई से युवक के नाजुक अंगों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयी.

प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें : कंबल घोटालाः IAS मंजूनाथ भजंत्री ने जब कार्रवाई शुरू की तो रघुवर सरकार ने उन्हें परेशान कर तबादला कर दिया

सूचना के बाद उग्र हुए ग्रामीण

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मुखिया सुनील भुइयां, अर्जुन गुप्ता, जीतेन्द्र पासवान, संदीप पासवान और कमलेश यादव के नेतृत्व में सड़क पर उतर आये और एनएच 98 को ढाब कला गांव के समीप तीन घंटे तक जाम रखा गया.

हंगामे की सूचना मिलने पर हरिहरगंज के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह और छतरपुर के थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा मौके पर पहुंचे.

दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया. पुलिस अधिकारियों की ओर से पेट्रोलिंग पुलिस जवानों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया.

इसे भी पढ़ें : सचदेवा कॉलेज में फंसा रांची के 60 SC/ST छात्रों का भविष्य, अब रोजगार निदेशालय तलाश रहा कोचिंग संस्थान

घर में घुसकर मारा गया चालक को 

चालक संजय यादव के परिजनों ने बताया कि पूर्वाहन 10 बजे संजय नाश्ता करने के बाद ट्रेलर लेकर निकलने वाला था. इसी बीच चार-पांच पुलिस जवान उसके ढाब कला स्थित घर पर पहुंचे और संजय को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की. बंदूक के बट से कई बार मारा. लाठी-डंडे और लात घूसे से भी पिटायी की गयी.

इसी बीच हाइड्रोसिल में चोट लग जाने से संजय गंभीर होकर बेहोश हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गये, लेकिन यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें : सालों से रोरो क्षेत्र में पड़े हैं एस्बेटस के अवशेष, नहीं हटाने पर एस्बेस्टॉसिस के शिकार हो सकते हैं ग्रामीण  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button