JharkhandLead NewsNationalNEWSRanchiTOP SLIDER

महंगाई के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस की हल्ला बोल रैली आज, बड़ी संख्या में झारखंडी भी पहुंचे

Ranchi : कांग्रेस आज बीजेपी के खिलाफ महंगाई से लेकर बेरोजगारी और जीएसटी के मुद्दे पर घेरते दिखेगी. रामलीला मैदान में आज होने वाली इस रैली में कांग्रेस ने बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस रैली में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं. झारखंड प्रदेश के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल नेता आलमगीर आलम सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता झारखंड से दिल्ली पहुंच गए है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने चुप्पी साध ली है. आज हम लोग इस मुद्दे पर आंदोलन के ज़रिए  केंद्र सरकार को जगाने का काम करेंगे.

इधर, रैली में शामिल होने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस, संजय लाल पासवान, राजनीश सहित राज्य के अन्य जिलों से भी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच गए हैं.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि इस रैली के माध्यम से असंवेदनशील नरेन्द्र मोदी सरकार को जोरदार संदेश दिया जाएगा. इस रैली में महंगाई के अलावा बेरोजगारी खाने पीने चीजों पर जीएसटी, अग्निवीर जैसे मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार को घेरने का काम करेंगे.

इसे भी पढ़ें: नहीं रहे शिव शिष्य परिवार के जनक स्वामी हरिंद्रानंद जी, रांची में ली अंतिम सांस

 

Related Articles

Back to top button