
Palamu : हैदरनगर पुलिस ने शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बिना नंबर प्लेट की बोलेरो से 12 बोरा देशी पाउच शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. हालांकि मौके से सभी शराब माफिया भागने में सफल रहे. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें: रांची में फादर स्टेन स्वामी के घर पर पुणे की पुलिस ने मारा छापा, लैपटॉप-मोबाइल जब्त
14 किमी पीछा करने के बाद पुलिस ने जप्त किया बोलेरो
जानकारी के अनुसार हैदरनगर रेलवे फाटक के पास दो बोलेरो खड़ी थी. इसी दौरान हैदरनगर पुलिस अपने नियमित गश्ती के दौरान रेलवे फाटक के पास पहुंची. पुलिस को देखते ही बोलेरो में बैठे लोग बोलेरो को पीछे कर भागने लगे. पुलिस ने भी गाड़ी का पीछा करना शुरू किया. इस दौरान स्थानीय ग्रामीण भी पुलिस को सहयोग करते हुए बोलेरो का पकड़ने में सहयोग किया. अंततः 14 किलोमीटर दूर पंसा गांव में बोलेरो जब्त किया गया. वाहन लगाकर चालक और तस्करी भागने में सफल रहे।
पुलिस ने बोलेरो से 12 बोरा में करीब दो हजार देशी पाउच बरामद की है. शराब माफियाओं के विरूद्ध हैदरनगर पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि बोलेरो चोरी की हो सकती है। इस कारण उस पर नंबर नहीं है. पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर बोलेरो मालिक और ड्राईवर का पता लगाने में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें:ताश के पत्तों की तरह फेंटे जा रहे अफसर, एक सप्ताह में बदल दिये गये 304 अफसर
पुलिस शराब बरामद करती है, लेकिन माफियाओं तक नहीं पहुंच पाती
पुलिस आये दिन कार्रवाई करते हुए शराब बरामद कर रही, लेकिन शराब कहां से आ रही है. इसके पीछे किनका हाथ है, इसका पता लगाने में विफल रहती है. अधिकतर मामले में शराब बरामद होने के बाद शराब माफिया तक पुलिस नहीं पहुंच पाती है. पुलिस की असफलता से शराब माफियाओं की चांदी हो जाती है. पुलिस के शिकंजा से बाहर रहने के कारण शराब माफिया फिर से शराब का गोरखधंध करना शुरू कर देते. अगर शराब बरामद के साथ ही शराब माफियाओं पर पुलिस कार्रवाई करती तो अवैध शराब के धंधे पर काफी हद तक अंकुश लग पाता.




