JharkhandPalamu

पलामू : नहीं रूक रही वाहनों में ओवरलोडिंग, पकड़े गये पांच वाहनों पर लगा जुर्माना

Palamu: जिले में ओवरलोडिंग रूकने का नाम नहीं ले रही है सबसे ज्यादा क्रशरों से निकलने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग की जा रही है. इससे हर दिन राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है. वहीं सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी भी हो रही है.

ओवरलोडिंग के खिलाफ दो दिन पहले ही कार्रवाई करने के बाद बुधवार को एक बार फिर डीटीओ ने कई वाहनों को रोककर जांच की. इस दौरान पांच बड़े मालवाहक वाहनों को ओवरलोडिंग के आरोप में जब्त किया गया.

बीते 7 मई को जिले के नावाबाजार में चेकिंग अभियान चलाया गया था. इस दौरान दो दर्जन मालवाहक वाहनों की ओवरलोडिंग जांच की गयी थी. इन वाहनों में क्षमता से ज्यादा माल ढुलाई के आरोप में वाहनों से तीन लाख रूपये का जुर्माना भी वसूला गया था.

इस बारे में डीटीओ ने बताया कि जिले में हर दिन मालवाहक वाहनों के द्वारा ओवरलोड कर माल की ढुलाई की जा रही है. इससे जहां सरकारी राजस्व की चोरी हो रही है, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हुई है. हाइवा, बड़े ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन ओवरलोड हालत में हर दिन एनएच पर गुजरते हैं. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद फिर से पांच ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया और जुर्माना लगाया.

इसे भी पढ़ें – सीसीएल, रेलवे, पुलिस व ट्रांसपोर्टरों के सिंडिकेट ने 36 हजार टन जब्त कोयला पावर कंपनियों को भेजा

छत्तरपुर में एनएच 98 पर जब्त किए गए वाहन 

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि ओवरलोड वाहन चेकिंग अभियान के तहत छतरपुर थाना के पास एनएच 98 पर कई वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान क्षमता से अधिक माल की ढुलाई करने और वाहनों का कागजात भी नहीं होने की वजह से पांच वाहनों को जब्त किया गया. उन्होंने कहा कि समय-समय पर इसी तरह की कार्रवाई की जायेगी. जिले में खासकर एनएच 98 पर ओवरलोडेड वाहन ज्यादातर गुजरते हैं.

जब्त वाहनों पर लगाया गया फाइन 

उन्होंने बताया कि जब्त वाहनों से 92 हजार रूपये फाइन के रूप में राजस्व की वसूली की गयी.

फाइन लेने के बाद सभी वाहनों को मुक्त कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न सड़कों पर लगातार वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा. जिले में दो पहिया, तीन पहिया सहित सभी वाहनों की जांच की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – सीएम की 113 घोषणाओं पर खर्च होने हैं 64389 करोड़

 

Related Articles

Back to top button