JharkhandPalamu

पलामू : एक महीने के लिए बंद हुई मेदिनीनगर में दो नंबर टाउन सड़क, अंडरपास निर्माण के कारण बनी स्थिति

Palamu : दो नंबर टाउन रेलवे पुल के नीचे से गुजरी सड़क एक महीने के लिए बंद कर दी गयी है. तीसरी रेलवे लाइन के लिए दो नंबर टाउन ब्रिज के नीचे अंडरपास का निर्माण होने के कारण सड़क को बंद करने का निर्णय लिया गया है. सड़क बंद होने से यातायात व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है. सारा ट्रैफिक रेड़मा ओवर ब्रिज पर डायवर्ट होने से बुधवार को पूरे दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रही. हालांकि मौके पर ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस और जवान मुस्तैद रहे, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक रहने के कारण उसे नियंत्रति करने में परेशानी हुई.

इसे भी पढ़ें:दीपिका पांडेय सिंह को 8 मार्च तक राहत, नहीं होगी पीड़क कार्रवाई

एक महीने से पहले सड़क के खुलने की संभावना नहीं

तीसरी रेलवे लाइन के लिए अंडरपास का निर्माण करने में जुटे कंपनी के इंजीनियरों ने बताया कि एक महीने से पहले सड़क खुलने की संभावना नहीं लगती. दिन रात भी काम किया जाए तो 20 दिन कम से कम लग ही जायेंगे.

उन्होंने कहा कि अंडरपास निर्माण में ब्रिज भी बनाना है. हालांकि पुलिस विभाग ने कंपनी को 15 दिनों का ही समय दिया है.

इसे भी पढ़ें:मोतिहारी में असामाजिक तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को पहनायी शराब के रैपर की माला

परेशान दिखे वाहन सवार, बच्चों को पार करना पड़ा रेलवे ट्रेक

अचानक सड़क बंद कर दिए जाने से वाहन सवार परेशान दिखे. जानकारी के अभाव में कई वाहन दोनों तरफ से मौके पर पहुंचे और फिर निराश होकर दूसरी रूट से निकले. दो नंबर टाउन सड़क बंद होने से रेड़मा, दो नंबर टाउन और उससे सटे इलाकों का संकर्प शहर के कान्दू मोहल्ला, बेलवाटिका, नई मोहल्ला, नावाटोली आदि से कट गया है. इन इलाकों के लोगों को आने जाने के लिए अब रेड़मा ओवरब्रिज का सहारा लेना पड़ेगा.

इस रूट से गुजरने वाले भारी वाहन भी अब रेड़मा ओवरब्रिज से ही पार करेंगे. इससे अगले कुछ दिनों तक रेड़मा ओवरब्रिज और उससे सटे सड़कों पर जाम की स्थिति देखने को मिलेगी.

इसे भी पढ़ें:झारखंड : खराब भोजन को लेकर बच्चों ने खुद को कमरे में किया बंद, डीसी के हस्तक्षेप के बाद बनी बात

कहां कहां बनी रही जाम की स्थिति

रेड़मा चौक और कचहरी रोड में बुधवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी हुई है. स्कूली बच्चे को आने-जाने में काफी परेशानी हुई.

इसे भी पढ़ें:रांची एयरपोर्ट पर कपिल मिश्रा को फ्लाइट से उतरवाकर मिले सांसद संजय सेठ, कहा- लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार

Related Articles

Back to top button