JharkhandLead NewsPalamu

पलामू: अब माइंस विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला को लगी गोली

ग्रामीणों के गोलबंद होने पर भागे हमलावर, पांच बाइक जब्त

Palamu: पलामू जिले में बुधवार को भी ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस बार माइंस विवाद में गोलियां चलायी गयी, जिससे एक महिला गंभीर हो गयी. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चियांकी के पिपराडीह-बखारी में संतोष साव की पत्नी अजंती देवी के जांघ में गोली लगी है. महिला इसी गांव की रहने वाली है. उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती किया गया है. महिला की स्थिति खतरे से बाहर है. गोली निकालने के लिए ऑपरेशन करने की तैयारी है.

बताते चलें कि इस घटना से 24 घंटे पहले पलामू जिले से होकर तीसरी रेलवे लाइन बिछा रही अशोका बिल्कॉन कंपनी के इंजीनियरिंग सेक्शन के कर्मी विरेन्द्र कुमार को मंगलवार की दोपहर गोली मार दी गयी थी.

कर्मी हैदरनगर थाना क्षेत्र के सिमरसोत में कुकही नदी के समीप पुल निर्माण कार्य करा रहा था. कर्मी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्म रेफर कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:EXCLUSIVE : जमशेदपुर में 17.31 करोड़ का बिजली बिल दबाये बैठे हैं सरकारी कार्यालय

चियांकी के पिपराडीह-बखारी में हुई घटना

जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चियांकी के पिपराडीह-बखारी में फायरिंग की घटना हुई. एमएमसीएच में इलाज के दौरान जख्मी अजंती देवी ने बताया कि बुधवार की पूर्वाहन में एक दर्जन मोटरसाइकिलों से पहुंचे 20 से 25 लोगों ने उसके घर पर हमला बोला. आते ही ताबड़तोड़ फायरिंगं की.

हमलावर उसके पति संतोष साव की हत्या करना चाहते थे. फायरिंग होने पर उन्होंने किसी तरह भागकर और घर में छिपकर अपनी जान बचायी. इसी क्रम में एक गोली उसके जांघ में लगी.

इसे भी पढ़ें:RIMS एक ही छत के नीचे सीटी स्कैन, एक्स रे, सेंट्रल लैब, पैथोलॉजी जांच जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी

सीताराम तिवारी, उसके बेटों एवं अन्य ने चलायी गोलियां: पीड़िता

पीड़िता अजंती देवी ने बताया कि सीताराम तिवारी और उसके बेटों एवं अन्य ने गोलियां चलायी है. उसके ससुर होरीन साव जब जीवित थे तो सीताराम तिवारी ने बहला फुसला कर उसकी जमीन पर माइंस का एग्रीमेंट करा लिया था, लेकिन वर्तमान में उसका परिवार अपनी जमीन पत्थर उत्खनन कार्य के लिए नहीं देना चाहता.

सीताराम के साथ कार्य भी नहीं करना चाहता. चार माह का एक लाख 20 हजार रूपया बकाया है. मांगने पर टालमटोल किया जा रहा था. पत्थर उठाने से मना किया तो घर पर हमला किया गया. सीताराम तिवारी के साथ सदर थाना के एक एएसआई की सांठगांठ है.

ग्रामीणों के गोलबंद होने पर भागे हमलावर

चियांकी के पिपराडीह-बखारी में अचानक फायरिंग की घटना होने पर ग्रामीण सकते में पड़ गए. ग्रामीणों ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने पर सारे लोग एकजुट हुए. पुलिस को सूचना दी गयी. इससे हमलावर घबरा गए और वहां से भाग खड़े हुए. बाद में मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मौके से पांच बाइक, एक पोकलेन और एक मोटर पंप और पाइप जब्त किया. पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है.

इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स पहुंचे जरूर, पर पीएसए प्लांट का उद्घाटन किए बगैर ही लौटे

सीताराम, उसके बेटे एवं अन्य थे घटना में शामिल: थाना प्रभारी

सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि फायरिंग की घटना में रेड़मा के सीताराम तिवारी, उसके बेटे एवं अन्य के शामिल रहने की जानकारी दी गयी है.

मौके से कई बाइक, पोकलेन सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं. सीताराम तिवारी और संतोष साव के बीच माइंस को लेकर विवाद चल रहा था. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

क्या है विवाद का कारण

वर्ष 2011 में चियांकी के पिपराडीह-बखारी में काला पत्थर के उत्खनन को लेकर होरीन साव और सीताराम तिवारी के बीच 49 डिसमिल जमीन पर माइंस का एग्रीमेंट हुआ था. खनन विभाग से लीज पर जमीन लेने के बाद उत्खनन शुरू हुआ. इस बीच होरीन साव का निधन हो गया. सीताराम इस कारोबार को आगे भी जारी रखना चाहता था.

हालांकि इसके लिए होरीन के पुत्र संतोष, उसकी पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्य तैयार नहीं हैं. आरोप है कि माइंस संचालक सीताराम तिवारी एकरारनामा से अधिक जमीन पर पत्थर का उत्खनन कर रहा था. चार महीने के लेन देन का 1 लाख 20 हजार रूपया बकाया भी चल रहा था.

रूपये नहीं देने पर बुधवार को पत्थर उठाव का कार्य रोक दिया गया. इसकी सूचना जैसे ही सीताराम तिवारी एवं उसके बेटो को हुई, वे दो दर्जन लोगों को लेकर मौके पर पहुंच गए. माइंस से आधा किलोमीटर दूर संतोष साव के घर पहुंचने पर विवाद हुआ. उसके बाद फायरिंग की गयी.

इसे भी पढ़ें:JCECEB : फिर मिल सकता है बीएड में एडमिशन के लिए आवेदन का मौका, चल रहा विचार

Related Articles

Back to top button