
Jamshedpur: शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को शिक्षा प्रदान करने के अलावे वैदिक ज्ञान के प्रसार हेतु जमशेदपुर के मानगो स्थित जे.पी. स्कूल में नये सत्र की शुरुआत में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन स्कूल प्रांगण में किया गया.
बता दें कि स्कूल में समय-समय में वैदिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है जिसके माध्यम से स्कूली छात्रों को अपने संस्कृति का ज्ञान दिया जाता है. मंगलवार से स्कूल के नये सत्र की शुरुआत हुई जहां इसका आयोजन किया गया.
इस दौरान केवल स्कूली छात्र ही नहीं बल्कि इस आयोजन मे बड़ी संख्या मे अभिभावक भी शामिल हुए. स्कूल प्रबंधन के सचिव अर्जुन शर्मा ने कहा कि छात्रों कों शिक्षित करने के अलावे उनमे अपनी संस्कृति की जानकारी एवं वैदिक ज्ञान भी प्राप्त हो सके इसको लेकर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया.




