Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: सांप के डंसने मां-बेटे की मौत, गर्मी में कमरे से बाहर निकलकर सोना पड़ा महंगा

Palamu : बारिश के इस मौसम में सांप के डंसने की घटनाओं में वृद्धि हुई है. ताजा मामला पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सतोवा पंचायत के सतन टोला का है. यहां जहरीला सांप के डंसने से मां-बेटे की मौत हो गयी. पिता बाल बाल बच गया. पीड़ित परिवार ने प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजा की मांग की है. प्रभावित परिवार काफी गरीब है और घर का मुखिया किसी तरह पवरिया (गाना बजाना कर) का कार्य कर जीविकोपार्जन करता है.

जानकारी के अनुसार मृतकों में पाटन के सतोवा पंचायत के सतन टोला गांव के मोहम्मद कुद्दूस की 45 वर्षीय पत्नी अमीना बीबी तथा पुत्र अल्ताफ आलम (15वर्ष) शामिल है.

इसे भी पढ़ें:मुंबई की निर्भया के मामले में सीएम ठाकरे ने दिया फास्टट्रैक कोर्ट में केस चलाने का आदेश

दोनों को गत गुरूवार-शुक्रवार की रात घर के बाहर सोए अवस्था में विषधर करैत ने डंस लिया था. बिजली चल जाने के कारण दोनों अत्याधिक गर्मी उमस के कारण घर के बाहर सोए हुए थे.

तीन बजे के आसपास करैत सांप ने दोनों को डंस लिया. घटना के बाद सांप को मार दिया गया और दोनों को इलाज हेतु सदर हॉस्पिटल शुक्रवार की भोर में ले जाया गया, जहाँ से नवजीवन तुंबागाड़ा रेफर किया गया.

इसे भी पढ़ें:वर्ल्ड ट्रेड सेंटर व सचिवालय बनाने की योजना पर बोले सांसद पोद्दार, यह बच्चे से पहले झुनझुना वाली बात

नवजीवन अस्पताल पहुंचते ही अल्ताफ मृत हो गया, जबकि मां अमीना बीबी का इलाज क्रम में शनिवार को मौत हो गयी. पुत्र को शुक्रवार को, जबकि मां को शनिवार मिट्टी दिया गया.

मृतका के पति कुदुस पवरिया का काम करता है. वह बेहद गरीब है. भीख मांगना तथा जन्मोत्सव पर बधाई सोहर गीत गाकर जीवन यापन परिवार का करता है.

इसे भी पढ़ें: New Trend अब ड्रोन से होगी दवाओं की सप्लाई, शुरू हुई ‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ सर्विस

Related Articles

Back to top button