
Palamu: पलामू जिले में मौसम ने अचानक से यू टर्न ले लिया है. अब एक बार फिर ठंड सताने लगी है. चार दिन पहले गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे. अब एक बार फिर से लोगों को ठंड परेशान कर रही है. ठंड बढ़ने से पलामू जिले में पिछले चार दिनों के दौरान 9 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिर गया है. सुबह और शाम के समय ठंड से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है. आज मेदिनीनगर में 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड बढ़ने का कारण उतर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा है.
24 घंटे में 4.7 डिग्री की आई कमी
बुधवार को पलामू का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रिकार्ड किया गया. अधिकतम तापमान में भी कमी आयी है. जिले में अधिकतम तापमान 24.06 डिग्री तापमान रहा. गुरूवार को इसमें 4.7 डिग्री की कमी आयी. न्यूनतम तापमान 7.5 जबकि अधिकतम तापमान 24.08 डिग्री रिकार्ड किया गया.
इसे भी पढ़ें- निर्णायक टेस्टः अनुभवहीन गेंदबाजों के भरोसे भारत, ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका
लगातार कम हो रहा है न्यूनतम तापमान
मेदिनीनगर के पिछले तीन-चार दिनों के तापमान पर नजर डालें तो इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. 10 जनवरी को न्यूनतम औरअधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. न्यूनतम तापमान जहां 17 डिग्री के आस-पास रहा, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकार्ड किया गया. 11 जनवरी को इसमें थोड़ा बदलाव हुआ और अधिकतम तापमान 28.06, जबकि न्यूनतम 14.02 डिग्री रिकार्ड किया गया. 12 जनवरी को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आयी. 25.08 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14.05 रहा.
अगले तीन चार दिनों तक ठंड से राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक दिन में आसमान साफ रहेगा. धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम में कनकनी बढ़ने की संभावना है. हवा की रफ्तार भी शाम के बाद बढ़ सकती है. न्यूनतम तापमान में और कमी आयेगी.
इसे भी पढ़ें- पूजा के साथ दरिंदगीः बढ़ता आक्रोश, मां बोली- दरिंदों को सजा दिलाए बगैर चैन नहीं
स्टेशन परिसर अलाव की व्यवस्था से यात्रियों को राहत
डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में अचानक बढ़ी ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था की गयी. जिससे स्टेशन परिसर में ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली. टीटी इंस्पेक्टर बीएम पांडेय ने कहा कि कुछ दिनों से अचानक ठंड बढ़ गयी है जिससे स्टेशन परिसर में रह रहे गरीब तबके के लोगों की परेशानी बढ़ गयी थी. इसको देखते हुए अलाव की व्यवस्था की गयी है.
इसे भी पढ़ें- नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी




