Dhanbad

धनबाद: ट्रैफिक पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाया अभियान

Dhanbad: वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के निर्देशानुसार वरीय पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में धनबाद के विभिन्न चौक- चौराहों पर गुरुवार की शाम को ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एंटी ड्रंक एंड ड्राइव का अभियान चलाया गया. साथ ही नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया. लोगों से अपील भी की गई है कि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का अवश्य पालन करें. वैसे वाहन चालक जिनके द्वारा शराब के नशे में वाहन का परिचालन किया जाएगा उनपर मोटरवाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान में पुलिस निरीक्षक यातायात अजय मिंज, सार्जेंट मेजर अरुण किशन, सार्जेंट रजनीश कुमार, पुअनि बंधन तिर्की तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं आरक्षी शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button