
Palamu: पलामू-गढ़वा के सीमावर्ती चैनपुर-भंडरिया मुख्य पथ पर हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. घटना में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठा युवक जख्मी हो गया.
हादसे की सूचना मिलने पर आनन-फानन में पुसिस जवानों को ऑटो से मौके पर भेजा गया, लेकिन ऑटो पलट गया. जवान घटनास्थल पर पहुंचने के बजाय पीएमसीएच पहुंच गये.
इसे भी पढ़ें : #Dhanbad: ऐना आउटसोर्सिंग में खूनी संघर्ष की आशंका, कड़ी सुरक्षा में होगी लोडिंग, 67 लोगों पर लगायी गयी धारा 107
रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई घटना

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बहेराखांड़ धावा गांव में शनिवार दोपहर एक साथ दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं. एक हाइवा के धक्के से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी.
मृत युवक की पहचान गढ़वा के भंडरिया थाना के मरदा निवासी हरिमोहन सिंह और जख्मी की ननकेश्वर सिंह के रूप में हुई है. जवानों और जख्मी युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया है.
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार डालटनगंज के भंडरिया की ओर जा रहे थे. इसी बीच धावा माइंस से आ रहे एक हाइवा ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारते हुए दोनों सवारों को चपेट में ले लिया.
हादसे में बाइक चालक हरिमोहन सिंह की मौके पर मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठा युवक ननकेश्वर सिंह जख्मी हो गया.
इसे भी पढ़ें : 465 करोड़ की लागत वाली विधानसभा भवन पर पूर्व बीजेपी के मंत्री, मौजूदा सीएम और स्पीकर उठा रहे सवाल
रामगढ़ थाना के जवान हुए जख्मी
सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना से पुलिस जवानों को मौके पर भेजा गया. जवान ऑटो से जा रहे थे. थाना से कुछ दूर जाते ही ऑटो पलट गया, जिससे दो जवान 50 वर्षीय हवलदार करमा रजवार और 32 वर्षीय अजय राम जख्मी हो गये.
दोनों को बीच रास्ते से ही इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया.
घटना के बाद मौके पर ही हाइवा छोड़कर चालक भागने में सफल रहा. हालांकि जवानों के जख्मी हो जाने की सूचना पर रामगढ़ थाना से दूसरे पदाधिकारी और जवानों को भेजकर हाइवा को जब्त किया गया.
इस संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है. जख्मी जवान खतरे से बाहर बताये गये हैं.
इसे भी पढ़ें : एक महीने के बाद पथ निर्माण से जुड़े 12,000 करोड़ के काम से हेमंत सरकार ने हटायी रोक




