JharkhandMain SliderRanchi

एक महीने के बाद पथ निर्माण से जुड़े 12,000 करोड़ के काम से हेमंत सरकार ने हटायी रोक

Ranchi: राज्य में पथ निमार्ण पर लगी रोक राज्य सरकार ने हटा ली है. इस संबध में पथ निमार्ण विभाग के अवर सचिव गणेश कुमार ने पत्र जारी किया है. लेटर में कहा गया है कि पथ निमार्ण में लगे सभी रोक हटा लिए जाए. इस आदेश के बाद राज्य में सड़क निमार्ण शुरू किया जायेगा. साथ ही ठेकेदारों को भुगतान भी किया जा सकेगा.

इसके पहले 28 जनवरी को सरकार की ओर से पत्र जारी किया गया था. जिसमें वर्तमान अनुसूचित दर पर निकाले कार्यादेशों पर रोक लगा दी गयी थी. हालांकि इस पत्र में कहा गया था कि वर्तमान तय दर के कारण सरकार को होने वाले राजस्व हानि को कम करने के लिये वित्तिय वर्ष में हुए टेंडरों के आधार पर निकाले गये कार्यादेशों पर रोक लगायी गयी थी. सरकार के आदेश के बाद राज्य में सड़क निमार्ण के लगभग 12 हजार करोड़ रुपये के काम शुरू होंगे. इसके तहत सड़क, पुल, पुलिया समेत अन्य योजनाएं हैं.

इसे भी पढ़ें- NewsWing Impact: 7वीं, 8वीं, 9वीं सिविल सेवा परीक्षा टली, आरक्षण के पेंच को लेकर सरकार ने रद्द किया विज्ञापन

28 जनवरी को जारी सरकारी आदेश के बाद ये सभी काम रुके थे. रोक हटाने से पहले वित्त और विधि विभाग की तरफ से सुझाव मांगा गया था. सुझाव में कहा गया है कि एक बार किसी कंपनी से करार किये जाने के बाद उसके साथ बिना किसी वजह से करार नहीं तोड़ा जा सकता. इसलिए इस वित्त वर्ष में जितने भी टेंडर हुए हैं उसपर रोक नहीं लगायी जा सकती.

तीन विभागों में पायी गयी थी गड़बड़ियां

जनवरी में पथ निमार्ण विभाग समेत अन्य दो विभागों में गड़बड़ियां पायी गयी. इसमें ग्रामीण विकास और भवन निमार्ण विभाग के अधीन होने वाले कार्यों में गड़बड़ी की बात सामने आयी थी.

इसे भी पढ़ें- खूंटी के तोरपा और तपकरा में PLFI लिंक को लेकर NIA की छापेमारी

इन गड़बड़ियों में वर्तमान अनुसूचित दर के जरिये सरकार के राजस्व हानि की आंशका जतायी गयी थी. जिसके बाद पथ निमार्ण विभाग के अभियंता प्रमुख और अधिशासी अभियंता को निलंबित भी किया गया.

गोड्डा के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का ओदश दिया गया. साथ ही वर्तमान तय दर में गड़बड़ी की जांच के लिये विकास आयुक्त की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की समीति बनायी गयी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button