
Kolkata : साल्टलेक में ऐतिहासिक ईस्ट वेस्ट मेट्रो का पहला चरण शुरू हो जाने के बाद पोस्टर वार छिड़ा हुआ है. पिछले दिनों ममता बनर्जी को मेट्रो शुरू करने का श्रेय देते हुए पोस्टर लगाये गये थे जिसमें लिखा गया था कि ममता बनर्जी ने रेल मंत्री रहते हुए ईस्ट वेस्ट मेट्रो परियोजना को हरी झंडी दी थी. मुख्यमंत्री बनने के बाद जमीन दी और हर तरह से मदद की जिसके कारण मेट्रो शुरू हो सका है.
अब शनिवार को क्षेत्र में सैकड़ों बैनर पोस्टर नजर आये जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो और भारतीय जनता पार्टी को ईस्ट वेस्ट मेट्रो के लिए धन्यवाद दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : #West_Bengal के राज्यपाल ने ममता सरकार से मांगा CAA के खिलाफ अभियानों पर हुए खर्च का ब्यौरा
भाजपा ने कोलकाता वासियों को अत्याधुनिक मेट्रो उपहार के तौर पर दी है
इसमें लिखा गया है कि भाजपा ने कोलकाता वासियों को यह अत्याधुनिक मेट्रो उपहार के तौर पर दी है. इस बारे में राजारहट न्यूटाउन के विधायक और भाजपा नेता सब्यसाची दत्त ने कहा कि ममता बनर्जी नौ साल पहले बंगाल की मुख्यमंत्री बनी. उसके पांच साल पहले रेल मंत्री थीं. 13 साल पहले किये गये किसी काम का लाभ आज लेने की कोशिश कर रही हैं. बंगाल के लोग इतने बेवकूफ नहीं है.
उन्होंने कहा कि पिछले सात सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश मेंआम लोगों की भलाई के लिए लगातार काम किया है. उन्हीं की कोशिशों की वजह से ईस्ट वेस्ट मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन हो सका. अगर केंद्र सरकार नहीं चाहती तो बंगाल को फंड भी नहीं मिलता. इसलिए मेट्रो शुरू हुआ है उसके लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार को आभार जताना चाहिए. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार और उनकी पार्टी ने ईस्ट वेस्ट मेट्रो की राह में हमेशा रोड़े ही अटकाये हैं
इसे भी पढ़ें : #CPI ने कहा, कन्हैया राजद्रोह मामले में राजनीतिक, कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, केजरीवाल ने घुटने टेके




