JharkhandPalamu

#Palamu: महिला से दुष्कर्म के आरोप में सरकारी शिक्षक गिरफ्तार

Palamu: पलामू प्रमंडल के लातेहार के सरकारी स्कूल में पोस्टेड शिक्षक सतीश कुमार को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक सतीश कुमार पर एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. इस पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को उसे गिरफ्तार किया गया.

महिला थाना प्रभारी प्रियंका आनंद ने बताया कि शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : #RSS की #VidyaBharati ने अन्य निजी स्कूलों की तरह किया यूनिफॉर्म बनाने का टेंडर

झाड़ू-पोंछा लगाने का काम करती है महिला

शिक्षक पर एफआइआर दर्ज कराने वाली महिला लातेहार ज़िले  के महुआडांड़ की रहने वाली है. वह विधवा है. उसका एक बेटा भी है. वह झाड़ू-पोंछा का काम करती है.

पिछले एक साल से शिक्षक सतीश के साथ महिला की जान पहचान है. एक माह पहले महिला ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है.

इसे भी पढ़ें : #Mauritania में 10 दिनों से पड़ा है बेरमो के सुरेंद्र महतो का शव, परिजनों ने लगायी मदद की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button