Education & CareerJharkhandRanchi

जेटीयू में होगी डिजिटल इंजीनियरिंग और टेक्निकल सर्विसेज और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग की पढाई 

Ranchi :  झारखंड का एकमात्र तकनीकी विश्वविद्यालय बाजार की जरूरतों को देखते हुए जल्द ही दो स्पेशल कोर्स शुरू करने जा रहा है. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. ये दो स्पेशल कोर्सेस डिजिटल इंजीनियरिंग एंड टेक्निकल सर्विसेज और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग हैं. दोनों ही नये कोर्सेस को मास्टर लेबल पर कराया जायेगा.

विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक, बहुत संभव है कि दोनों ही कोर्सेस इसी एकेडमिक इयर में शुरू हो जायें. इस दोनों ही कोर्स को जुलाई माह तक शुरू करने पर विचार बनाया जा रहा है. दोनों कोर्सेस में एडमिशन के लिए 20 -20 सीटें निर्धारित की गयी हैं. कोर्सेस शुरू हो जाने के बाद राज्य के स्टूडेंट्स को पढ़ाई करने के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

गौरतलब है कि इन दोनों ही सब्जेक्ट्स के एक्सपर्ट स्टूडेंट्स की डिमांड अलग-अलग इंडस्ट्री में ज्यादा है. देश में लिमिटेड इंस्टिट्यूट में ही इनकी पढाई करायी जाती है. झारखंड का तकनीकी विश्वविद्यालय उन्हीं गिनेचुने संस्थानों में से एक होगा. इन दोनों कोर्स को शुरू करने का मकसद है राज्य के स्टूडेंट्स को बदलते दौर का रोजगार दिलाना. इन दो क्षेत्रों में मैन पावर की डिमांड अधिक होती है.

टेक्निकल सर्विसेज क्षेत्र में ट्रबल शूटिंग के लिए इस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों की जरूरत पड़ती है. अगर उद्योग से जुड़ी कोई समस्या हो तो उसके तत्काल निदान के लिए टेक्निकल टीम की जरूरत पड़ती है. वहीं प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग के क्षेत्र में वैसे लोग अपनी कांसेप्ट से उद्योग को खड़ा करने का कार्य करते हैं. इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई देश के सभी विश्वविद्यालयों में नहीं होती है.

बताते चलें कि इसके पूर्व मास्टर डिग्री में चार और पाठ्यक्रमों की पढ़ाई शुरू करने का विश्वविद्यालय ने फैसला लिया है. इस तरह जुलाई माह में कुल छह नये पाठ्यक्रमों की पढ़ाई शुरू होगी. इंडस्ट्रीज क्षेत्र में कुछ ऐसे टेक्निकल क्षेत्र हैं जहां इन पाठ्यक्रमों के विशेषज्ञों की जरूरत पड़ती है. इन्हें देखते हुए झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने दो क्षेत्रों में मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया है.

Related Articles

Back to top button