NEWS

पलामू: डालटनगंज और कजरी रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी तीन हिस्सों में बंटी

अप ट्रैक पर परिचालन बाधित

Palamu: डालटनगंज-गढवा रोड रेल मार्ग पर कजरी रेलवे स्टेशन के निकट कपलिंग टूट जाने से कोयला लदी एक मालगाड़ी तीन हिस्से में बंट गयी .घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मालगाड़ी को जोड़ने के प्रयास में जुट गये है .बताया गया कि मालगाड़ी के तीन हिस्से में बंट जाने के कारण अप रेलवे लाइन पर मालगाडियो का परिचालन पूरी तरह हे ठप्प हो गया है.

बताया गया कि यह मालगाड़ी डालटनगंज रेलवे स्टेशन से शाम करीब 5:50  बजे  गुजरी थी .कजरी स्टेशन से पहले सिंगरा  गांव के पास इंजन पायलट को कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो उनके द्वारा वाकी टाकी के माध्यम से कजरी स्टेशन मास्टर और बरकाकाना रेलवे कंट्रोल को सूचना दी गयी .इसके बाद मालगाड़ी के पहले हिस्से कजरी स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया .

डालटनगंज स्टेशन प्रबंधक अनिल तिवारी ने घटना की पुष्टि की है .बताया कि परिचालन को सामान्य करने के लिए काम किया जा रहा है .जल्द ही परिचालन सामान्य हो जायेगा.

Related Articles

Back to top button