
- लालू से मिलने के ली जिसने इजाजत, उनसे मिले नहीं, बगैर इजाजत वाले नेताओं से मुलाकात
Ranchi: सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव फिलहाल रिम्स के केली बंग्लो में अपना इलाज करा रहे हैं. जेल के नियमों के अनुसार शनिवार को लालू यादव के मुलाकातियों से मिलने का दिन होता है.
तीन लोगों को मिलने की इजाजत होती है. शनिवार को उनसे लोग मिलने आते हैं. जेल आइजी जिन्हें परमिशन देते हैं वे ही लालू यादव से मिल सकते हैं. पर, आज बिल्कुल इसके उलट हुआ. जिन्होंने लालू प्रसाद यादव से मिलने की परमिशन ली उनसे वे नहीं मिले और मुलाकातियों को निराश होकर लौटना पड़ा. वहीं बिना इजाजत लिये मिलने आये करीब 6 लोगों से वे सुबह मिले और करीब एक घंटे तक मिलते रहे.
सूत्रों के अनुसार वे परमिशन लेने वाले शख्स से इसलिये नहीं मिले क्योंकि बिहार चुनाव में वोटिंग का अंतिम दिन था और वे रीजनल चैनल के माध्यम से बिहार-चुनाव के हाल का जायजा ले रहे थे.
इसे भी पढ़ें – चाणक्य एग्जिट पोल : ई बार बिहार में ‘तेजस्वी सरकार’ बा!
तीन बार दिया आवेदन, अनुमति मिली तो लालू नहीं मिले
बता दें कि झारखंड के राजद के नेता प्रोफेसर रिजवान अंसारी ने तीन बार आवेदन दिया था तक जाकर उन्हें मिलने की इजाजत दी गयी थी पर लालू यादव उनसे मिले नहीं.
बता दें कि लालू यादव को कोरोना से बचाने के लिये ही रिम्स प्रबंधन ने डायरेक्टर बंग्ला में शिफ्ट किया था. पर, सवाल उठने लगे हैं कि अगर ऐसे ही आम तरीके से मिलते रहेंगे तो फिर रिम्स प्रबंधन के इस निर्णय का क्या फायदा हुआ. बिहार चुनाव में टिकट बंटने से पहले डायरेक्टर बंग्ला के बाहर दिन-रात बिहार के नेताओं का जमावड़ा लगा रहता था, हालांकि टिकट बंटवारे के बाद नेताओं के आने का दौर खत्म हो गया.
इसे भी पढ़ें – ग्रेड-ए धान 2070 रुपये और साधारण धान 2050 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेगी झारखंड सरकार




