
Palamu: पलामू पुलिस ने टीपीसी के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार सभी उग्रवादियों की गिरफ्तारी पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र से हुई है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने हथियार के साथ कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है.
इसे भी पढ़ेंःसाल 2019 में झारखंड में हुई 1644 हत्याएं, 2018 की तुलना में 2% बढ़ी घटनाएं
पुलिस सभी उग्रवादियों से पूछताछ कर रही है.पलामू में उग्रवादियों की गिरफ्तारी को लेकर पलामू एसपी अजय लिंडा से जब बात की गई तो उन्होंने इस मामले में विशेष जानकारी देने से इनकार कर दिया हालांकि उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरी घटनाक्रम का खुलासा करेंगे.
कई घटनाओं में शामिल थे उग्रवादी
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादियों ने पलामू और गढ़वा में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था. माना जा रहा है कि टीपीसी के इन नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है.

टो)
पलामू पुलिस टीपीसी और जेजेएमपी के खिलाफ बड़ा अभियान चला रही है. बीते 5 जनवरी को भी पुलिस ने पलामू के चैनपुर गढ़वा के भंडरिया रामकंडा के इलाके में छापेमारी कर चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था.
पलामू में उग्रवादी संगठन लगातार सक्रिय
पलामू में उग्रवादी संगठन टीपीसी और जेजेएमपी के उग्रवादी इन दिनों पलामू में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अबतक तक हुई आधा दर्जन घटनाओं से पुलिस का सिरदर्द काफी बढ़ गया है.
इसे भी पढ़ेंःपलामू: विकास के दावों के बीच बदहाली का नमूना, लकड़ी का पुल ही है आवागमन का साधन
हालांकि पुलिस का दावा है कि उग्रवादियों की धर पकड़ के लिए कई स्तरों पर अभियान तेज किया गया है. अलग-अलग उग्रवादी संगठनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है.
नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार घटनाएं
कभी माओवादियों के लिए सेफ जोन रहा छतरपुर में पिछले कुछ दिनों से टीपीसी का दस्ता अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहा है. माओवादियों के कमजोर होने का फायदा उठाते हुए टीपीसी वर्चस्व कायम करने के लिए लगातार हिंसक घटनाओं को अंजाम देने में लगा है.
हाल के दिनों में देखा जाये तो पलामू में नक्सलियों ने एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम किया है.
इसे भी पढ़ेंः#Bihar: तेजप्रताप ने फिल्म ‘छपाक’ के लिए किया दीपिका का समर्थन, बीजेपी ने उड़ाया मजाक




