JharkhandPalamu

पलामू: फिट इंडिया फ्रीडम रन- एक महीने में जवानों ने लगायी 83754 किलोमीटर की दौड़

Palamu: सीआरपीएफ की ओर से पिछले एक सितंबर से चल रहे ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ के तहत अबतक 83754 किलोमीटर की दौड पलामू जिले में लगायी गयी है. कार्यक्रम के दौरान आज मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज स्थित 134वीं बटालियन मुख्यालय में सामूहिक दौड़ का आयोजन किया गया. इस दौरान शरीर को निरोग एवं स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से दौड़ने, टहलने, योग एवं प्राणायाम करने की आवश्यकता पर बल दिया गया.

इसे भी पढें :वैज्ञानिकों ने बताया-भारत में 40 से 69 वर्ष की आयुवर्ग में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले

556 कर्मियों ने 10 किलोमीटर की लगायी दौड़

गुरूवार को हुए इस कार्यक्रम में कमांडेंट अरूण देव शर्मा के साथ 556 कर्मियों ने भाग लिया और 10 किलोमीटर दौड़ लगायी. कमांडेंट ने कहा कि फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत कुल एक करोड़ किलोमीटर तय करने का लक्ष्य रखा गया है. यह कार्यक्रम दो अक्तूबर तक चलेगा. एक सितंबर 2020 को इसकी शुरूआत हुई थी. उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर तक पलामू जिले में कुल 83754 किलोमीटर की दौड़ उनके कर्मियों ने पूरी की है.

सामूहिक दौड़ में अन्य लोगों के अलावा 13वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी राजीव कुमार झा, टीएम पाइते, उप कमांडेंट अंशु माली, विजय कुमार एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. चंदन कुमार के साथ-साथ समस्त अधिनस्थ पदाधिकारी एवं रैंक शामिल थे.

इसे भी पढ़ें :सट्टेबाजी मामले में स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी गेर्राड जोसेफ पर चार साल का प्रतिबंध

हरिहरगंज में भी दौड़े सीआरपीएफ जवान

बिहार बार्डर हरिहरगंज में भी फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया. इस दौरान सीआरपीएफ जी 134 बटालियन के जवानों ने सहायक कमांडेंट रूपेश कुमार के नेतृत्व में दौड़ लगायी और स्वयं स्वस्थ रहने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया. सहायक कमांडेंट रूपेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच फिटनेस को लेकर जागरूकता पैदा करना है, ताकि हमारे समाज व देश का हर एक नागरिक स्वस्थ रहें, जिससे वह किसी भी प्रकार की बीमारियों से खुद का बचाव करने में सक्षम बनें. उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज यही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है.

रनिंग अभियान में एसआई विजय कुमार, विनोद खरवार, मोहम्मद शकील खान, धीरज कुमार, अतुल कुमार, श्रीकांत कुमार, जयदीप, संजीव राव सहित कई सीआरपीएफ के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें :जम्मूः पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद,एक घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button